झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
शहीद दिवस के अवसर पर राधेश्याम मोरारका कॉलेज में भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन एनएससूआई के जिला महासचिव शुशांक चौधरी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने 2 मिनट का मौन व्रत रखकर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। शुशांक चौधरी ने कहा कि शहीदों के त्याग और बलिदान की बदौलत ही आज हम स्वतंत्र और सुरक्षित जीवन जी पा रहे हैं। इसलिए हमें उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। इस मौके पर छात्रों ने राष्ट्र सेवा और देशभक्ति की भावना को बनाए रखने का संकल्प भी लिया। पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष साहिल कुमार, जिला सचिव रवि सैनी, पीयूष, विपिन, तनिषा, विधि भार्गव इत्यादि लोग मौजूद रहे।
चूरू महोत्सव 2026 का भव्य समापन | सीमा मिश्रा Live Concert में झूम उठा शहर
चूरू में एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का समापन | खिलाड़ियों को मिला सम्मान
चूरू के नए एसपी निश्चय प्रसाद एम ने संभाला पदभार | अपराध और नशे पर सख्ती के संकेत














