कृषि विज्ञान केंद्रों की वार्षिक कार्य योजना कार्यशाला कृषि विज्ञान केंद्र आबूसर में हुई आयोजित

0
3

झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र आबूसर में सोमवार को बीकानेर कृषि विश्वविद्यालय के अधीन कार्यरत सात कृषि विज्ञान केंद्रों, एक कृषि विज्ञान केंद्र राजूवास बीकानेर एवं दो गैर सरकारी संगठनों के कृषि विज्ञान केंद्रों समेत कुल दस कृषि विज्ञान केंद्रों की वार्षिक कार्य योजना कार्यशाला की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता अटारी जोधपुर के निदेशक डॉ. जेपी मिश्रा ने की तथा मुख्य आतिथि के रुप में कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर की निदेशक प्रसार शिक्षा दीपाली धवन थी। कृषि विज्ञान केंद्रों की इस प्रकार की वार्षिक योजना कार्यशाला साल में एक बार होती है तथा इस बार की वार्षिक कार्ययोजना कार्यशाला का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र आबूसर पर आयोजित किया गया। जो कि जिले के लिए तथा कृषि विज्ञान केंद्र आबूसर के लिए एक गौरव की बात है। इस कार्ययोजना में विभिन्न कृषि विज्ञान केंद्रों द्वारा आगामी एक वर्ष में की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा किस प्रकार से कृषि विज्ञान केंद्र अपनी गतिविधियों में सुधार करके, कृषकों के लिए विभिन्न नवाचार करके, केंद्र पर बीज उत्पादन एवं प्लानटिंग मैटेरियल उत्पादित कर के किसानों को उपलब्ध करवा कर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। इन सब बातों पर दिन भर कृषि वैज्ञानिकों की चर्चा हुई तथा वर्ष भर की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों को अंतिम रूप दिया गया। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र आबूसर द्वारा प्रकाशित दो प्रकाशनों का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा केवीके फॉर्म का निदेशक, अटारी जोधपुर एवं प्रसार शिक्षा निदेशक बीकानेर के नेतृत्व में अवलोकन किया गया तथा केंद्र द्वारा किए जा रहे बीज उत्पादन, नर्सरी एवं इनसे अर्जित आय के लिए केंद्र की प्रशंसा की तथा अन्य कृषि विज्ञान केंद्रों को इसी प्रकार कार्य करने के लिए निर्देशित किया।

चूरू महोत्सव 2026 का भव्य समापन | सीमा मिश्रा Live Concert में झूम उठा शहर

चूरू में एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का समापन | खिलाड़ियों को मिला सम्मान

चूरू के नए एसपी निश्चय प्रसाद एम ने संभाला पदभार | अपराध और नशे पर सख्ती के संकेत

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here