मण्डावा में निकाली ईसर – गणगौर की शाही सवारी

0
2

देश-विदेश तक पहुँची शेखावाटी की सांस्कृतिक झलक, समारोह में राज परिवार के शिर्वाजुन सिंह, अनिरुद्ध सिंह व अंगद देव सिंह ने परंपराओं के तहत शाही सवारी में भाग लिया।

मण्डावा । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राजस्थान की समृद्ध लोक परंपरा, आस्था और सांस्कृतिक वैभव का प्रतीक गणगौर महोत्सव इस वर्ष शेखावाटी की पर्यटन नगरी मण्डावा में अभूतपूर्व भव्यता और नवीन प्रयोगों के साथ मनाया गया। ऐतिहासिक हवेलियों और रंग-बिरंगी गलियों से सजे इस कस्बे में इस बार का आयोजन न केवल परंपराओं का निर्वहन था, बल्कि आधुनिक तकनीक के साथ उसका अनूठा समागम भी देखने को मिला। राज परिवार, मण्डावा के मार्गदर्शन में आयोजित इस महोत्सव को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए विशेष प्रयास किए गए। पहली बार गणगौर की शाही सवारी का लाइव प्रसारण किया गया, जिससे विदेशों में बसे भारतीय और राजस्थानी समुदाय भी इस भव्य आयोजन से जुड़ सके। राजस्थान फाउंडेशन एवं पर्यटन विभाग के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हुए इस प्रसारण ने मण्डावा की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर पहुंचाया। पूरे शहर में उत्सव का माहौल देखते ही बनता था। लोक वाद्य यंत्रों की गूंज, पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकार और श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ ने वातावरण को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया। इस वर्ष शोभायात्रा को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए पारंपरिक लवाजमे के साथ-साथ सजी-धजी पालकियों का नया समावेश किया गया, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।गणगौर महोत्सव केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि राजस्थान की लोक संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का सशक्त माध्यम है। यह पर्व विशेष रूप से महिलाओं की श्रद्धा, सौभाग्य और भगवान शिव-पार्वती के प्रति समर्पण को दर्शाता है। उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर नवविवाहिताओं ने परंपरा अनुसार मिट्टी से निर्मित गणगौर और ईसर की प्रतिमाओं को गढ़ के समीप स्थित कुएं में विसर्जित कर सुख-समृद्धि की कामना की और मेले का आनंद लिया। इस बार का आयोजन मण्डावा को एक बार फिर सांस्कृतिक पर्यटन के नक्शे पर मजबूती से स्थापित करता नजर आया, जहां परंपरा और आधुनिकता का संगम नई पहचान गढ़ रहा है।मंडावा के गढ़ परिसर में गणगौर स्नेह मिलन समारोह में राज परिवार के शिर्वाजुन सिंह, अनिरुद्ध सिंह व अंगद देव सिंह ने परंपराओं के तहत शाही सवारी में भाग लिया। जिला कलेक्टर अरुण गर्ग ने लोगों को पर्व की बधाइयां दी। भाजपा नेता इंजी.प्यारेलाल ढूकिया, शिक्षाविद दयानंद सिंह ढूकिया ,संजय चोबदार , पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिंह , एड़वोकेट राज कुमार सैनी, मनोज भादूपोता , पूर्व सरपंच गिरवर सिंह चुड़ी, महिपाल तौलियासर, शिवचरण गाड़ोदिया, पूर्व नपा अध्यक्ष राधेश्याम सैनी, महेंद्र चंदवा, वाहिदपुरा सरपंच एसपी दूलड़ , गिरवर सिंह , महिपाल सिंह तोलियासर ,चंद्रपाल सिंह पाटोदा , भाजपा नेता राजेश बाबल , गोविंद जोशी , दिनेश धाभाई, असगर रंगरेज, इब्राहिम रंगरेज, , रवि चंदेलिया , जमील रंगरेज , संजय घुघवाल, सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा हजारो की संख्या में गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।

चूरू महोत्सव 2026 का भव्य समापन | सीमा मिश्रा Live Concert में झूम उठा शहर

चूरू में एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का समापन | खिलाड़ियों को मिला सम्मान

चूरू के नए एसपी निश्चय प्रसाद एम ने संभाला पदभार | अपराध और नशे पर सख्ती के संकेत

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here