सूरजगढ़ में अंबेडकर समिति की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से हुआ गठन

0
2
सूरजगढ़ के रैगर समाज सामुदायिक भवन में आयोजित आम सभा में अंबेडकर समिति की नई कार्यकारिणी के गठन के दौरान उपस्थित समाज के गणमान्य सदस्य।

14 अप्रैल को भव्य जन्मोत्सव के साथ 30 लाख की डिजिटल लाइब्रेरी की रखी जाएगी नींव, बालिका शिक्षा को मिलेगा नया आयाम

सूरजगढ़ । झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
कस्बे के श्री रैगर समाज सामुदायिक भवन में आयोजित आम सभा में सामाजिक एकजुटता और विकास का सशक्त संदेश देखने को मिला। वरिष्ठ समाजसेवी फूलचंद सुनिया की अध्यक्षता में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में कस्बे की अग्रणी संस्था डॉ. भीमराव अंबेडकर समिति सूरजगढ़ की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। सभा में उपस्थित समाज के गणमान्य लोगों ने एक स्वर में नई टीम को जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय व प्रभावशाली बनाने का संकल्प लिया। नई कार्यकारिणी में अनुभवी व ऊर्जावान चेहरों को मिली जिम्मेदारी I नव नियुक्त सचिव राधेश्याम चिरानिया के अनुसार नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष: मा. रतनलाल चेतीवाल , वरिष्ठ उपाध्यक्ष: सीताराम कटारिया , कोषाध्यक्ष: सोहनलाल बाकोलिया , संयुक्त सचिव एवं मीडिया प्रभारी: ओमप्रकाश सेवदा, विधि सलाहकार: एडवोकेट रतनलाल तंवर, कार्यक्रम प्रभारी: सज्जन कटारिया , सह कार्यक्रम प्रभारी: अनिल कनवाड़िया, संगठन मंत्री: रामस्वरूप सिंह आसलवासिया , संरक्षक मंडल व कौर कमेटी में समाज के वरिष्ठ एवं अनुभवी सदस्यों को शामिल किया गया है, जो संगठन को मार्गदर्शन देंगे।

महिला शक्ति को मिला विशेष स्थान

समिति में महिला सहभागिता को सशक्त करते हुए— महिला मंडल अध्यक्ष: आयुष्मति विमला कुमारी , सचिव: आयुष्मति कविता कटारिया, महिला संगठन मंत्री: आयुष्मति मंजीत सिंगल को जिम्मेदारी सौंपी गई, जिससे सामाजिक व शैक्षिक गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी और बढ़ेगी। मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश सेवदा ने जानकारी दी कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव 14 अप्रैल को हर वर्ष की तरह इस बार भी पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इसी दिन एक ऐतिहासिक पहल के तहत— लगभग 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाली निःशुल्क डिजिटल लाइब्रेरी भवन की नींव रखी जाएगी यह लाइब्रेरी विशेष रूप से बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाई जाएगी, जिससे “बेटी पढ़ाओ – बेटी बचाओ” अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। और शिक्षा और समाज विकास की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा I सभा में वक्ताओं ने कहा कि यह पहल क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी और बालिकाओं को आधुनिक संसाधनों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर छोटेलाल गजराज डीसी, राजेंद्र प्रसाद चेतीवाल, नंदलाल सुनिया, किशनलाल गजराज, आयुष्मति संतोष, विमला बाकोलिया, किरण देवी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

चूरू महोत्सव 2026 का भव्य समापन | सीमा मिश्रा Live Concert में झूम उठा शहर

चूरू में एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का समापन | खिलाड़ियों को मिला सम्मान

चूरू के नए एसपी निश्चय प्रसाद एम ने संभाला पदभार | अपराध और नशे पर सख्ती के संकेत

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here