नवोदय में चमकी झुंझुनूं की छात्रा लेखिका सिंह प्रदेश में तृतीय स्थान हासिल किया

0
2
लेखिका सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते चेयरमैन डॉ. जी. एल. कालेर , निदेशक निर्मल कालेर एवं समारोह में उपस्थित अतिथीगण व स्टाफ सदस्य।

डिफेंस पब्लिक स्कूल में हुआ भव्य सम्मान समारोह, मेहनत, अनुशासन और संकल्प का परिणाम — छात्रा लेखिका सिंह बनीं प्रेरणा का स्रोत

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में राजस्थान स्तर पर तृतीय स्थान हासिल कर झुंझुनूं के ड़िफेंस पब्लिक स्कूल की मेधावी छात्रा लेखिका सिंह ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में एक भव्य एवं गरिमामयी सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्साह और गौरव का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। समारोह में प्रिंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ. जी. एल. कालेर ने लेखिका सिंह को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे राजस्थान के लिए गर्व का विषय है और ऐसे होनहार विद्यार्थी ही किसी संस्थान की असली पहचान होते हैं। उन्होंने भविष्य में भी प्रतिभाशाली छात्रों को हरसंभव प्रोत्साहन देने की प्रतिबद्धता दोहराई।विद्यालय के निदेशक निर्मल कालेर ने अपने संबोधन में कहा कि लेखिका की सफलता उसकी लगन, कठिन परिश्रम और अनुशासन का प्रतिफल है। उन्होंने इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताते हुए शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग को भी सराहा। इस अवसर पर लेखिका सिंह के अभिभावकों ने विद्यालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरूजनों के कुशल मार्गदर्शन और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण ने उनकी पुत्री को इस मुकाम तक पहुँचाया है। स्वयं लेखिका सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं विद्यालय के प्रेरणादायक माहौल को देते हुए साथी विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया। समारोह में संस्थान के एकेडमिक डायरेक्टर समीर शर्मा, प्रिंसिपल डॉ. अनिता पंत शर्मा, महेंद्र सैनी, लेखिका के माता-पिता, राजेश दुलड व मनोज, परिवारजन चौ. शिकरण, शिशुपाल सिंह, मुकेश महला, विकास महला, चंद्रमुखी, रंजनी, संगीता, कोचिंग प्रभारी सुरेंद्र शेखावत, शीशराम जाखल सहित समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में हर्ष, उल्लास और प्रेरणा का अनूठा संगम देखने को मिला, जहां हर किसी ने लेखिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

चूरू महोत्सव 2026 का भव्य समापन | सीमा मिश्रा Live Concert में झूम उठा शहर

चूरू में एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का समापन | खिलाड़ियों को मिला सम्मान

चूरू के नए एसपी निश्चय प्रसाद एम ने संभाला पदभार | अपराध और नशे पर सख्ती के संकेत

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here