बख्तावरपुरा। झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
देश के पूर्व उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार दोपहर करीब 2 बजे अपने ननिहाल बख्तावरपुरा पहुंचे, जहां उन्होंने अपने मामा के बेटे भाई अनिल कटेवा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान उनका आगमन पूरे गांव के लिए भावनात्मक क्षण बन गया। सादगी और अपनत्व का परिचय देते हुए उन्होंने करीब सवा घंटे तक परिवार के बीच रहकर हर सदस्य से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उन्हें इस दुखद घड़ी में सांत्वना और हिम्मत दी। शोक संतप्त परिवार में अनिल कटेवा की माता रामपति देवी और पत्नी सुमन कटेवा से विशेष रूप से मिलकर उन्होंने ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा परिवार एकजुट रहे और दिवंगत आत्मा की स्मृतियों को संजोकर आगे बढ़े। इस संवेदनशील अवसर पर पूर्व उप-राष्ट्रपति की धर्मपत्नी सुदेश धनखड़ भी उनके साथ मौजूद रहीं। दोनों ने परिवार के बच्चों से भी स्नेहपूर्वक मुलाकात की। एक मार्मिक दृश्य उस समय देखने को मिला जब जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी ने अनिल कटेवा की छोटी पोती को गोद में लेकर दुलार किया, जिससे वातावरण कुछ पल के लिए भावुक होते हुए भी आत्मीयता से भर उठा। गांववासियों ने भी इस दौरान पूर्व उप-राष्ट्रपति के सरल और आत्मीय व्यवहार की सराहना की। उनका यह दौरा न केवल पारिवारिक रिश्तों की गहराई को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि उच्च पदों पर रहने के बावजूद वे अपनी जड़ों और संबंधों से गहराई से जुड़े हुए हैं।
चूरू महोत्सव 2026 का भव्य समापन | सीमा मिश्रा Live Concert में झूम उठा शहर
चूरू में एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का समापन | खिलाड़ियों को मिला सम्मान
चूरू के नए एसपी निश्चय प्रसाद एम ने संभाला पदभार | अपराध और नशे पर सख्ती के संकेत














