महंदी रची म्हारा हाथां में, घुळ रहयो काजळ आंख्यां में, चुनड़ी को रंग सुरंग म्हारा सायब जी…

0
155

मरुधरा की महक में रंगा चूरू, राजस्थानी लोकगीतों से भरी सांझ के साथ चूरू महोत्सव – 2026 का हुआ समापन, लोकगीतों पर झूमे चूरूवासी,  चूरू विधायक हरलाल सहारण, तारानगर विधायक नरेन्द्र बुडानिया, पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत

चूरू। महंदी रची म्हारा हाथां में, घुळ रहयो काजळ आंख्यां में, चुनड़ी को रंग सुरंग म्हारा सायब जी… के संगीत के साथ चूरू की धरती फिर एक बार लोक संस्कृति की सुगंध से महक उठी। शनिवार शाम को जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में पंच गौरव योजना अंतर्गत जिला मुख्यालय पर बागला स्कूल खेल मैदान में चल रहे चूरू महोत्सव – 2026 का राजस्थानी लोकगीतों से भरी सांझ के साथ समापन हुआ। शनिवार सायं आयोजित कार्यक्रम में चूरू विधायक हरलाल सहारण, तारानगर विधायक नरेन्द्र बुडानिया, पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, एसपी निश्चय प्रसाद एम सहित अधिकारी जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। मरु कोकिला सीमा मिश्रा ने केसरिया बालम, आओ नी, पधारो म्हारे देस की गूंज के साथ… सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया और मेहंदी, पूरब की नौकरी, पीपली, पिउ पिउ बोले मोरियो… जैसे राजस्थानी गीतों में राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को सजीव कर दिया। जैसे ही मंच पर मरु कोकिला सीमा मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरना शुरू किया, पूरा पंडाल तालियों और उत्साह से गूंज उठा।चूरू महोत्सव की इस सांस्कृतिक शाम में सीमा मिश्रा, अभिषेक मिश्रा व दीपक की सुरमयी प्रस्तुतियों ने राजस्थान की लोकसंस्कृति को जीवंत कर दिया। लोकप्रिय लोकगीतों की प्रस्तुति पर युवा, बुजुर्ग और महिलाएं—सभी लोकधुनों पर झूमते नजर आए और वातावरण में अलग ही उत्सव माहौल देखने को मिला। इस दौरान पूर्व जिला उप प्रमुख महेंद्र न्यौल, पूर्व सभापति विजय शर्मा, पूर्व प्रधान संजय कस्वां, फतेहचंद सोती, विमला गढ़वाल, एसडीएम सुनील कुमार, चूरू नगरपरिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह, सुरेश सारस्वत, भास्कर शर्मा, सीपी शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। संचालन चंद्रशेखर पारीक ने किया।

चूरू महोत्सव 2026 का भव्य समापन | सीमा मिश्रा Live Concert में झूम उठा शहर

चूरू में एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का समापन | खिलाड़ियों को मिला सम्मान

चूरू के नए एसपी निश्चय प्रसाद एम ने संभाला पदभार | अपराध और नशे पर सख्ती के संकेत

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here