जांगिड़ समाज ने एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय का किया भव्य सम्मान, साफा-शॉल व अभिनंदन पत्र भेंट कर जताया आभार
झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने वाले एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय को जांगिड़ समाज ने भावभीना सम्मान दिया। जांगिड़ समाज विकास समिति जिला झुंझुनूं के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एसपी उपाध्याय को साफा पहनाकर, शॉल ओढाकर तथा अभिनंदन पत्र भेंट कर उनके कार्यकाल की सराहना की। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि मात्र आठ माह के कार्यकाल में एसपी उपाध्याय ने झुंझुनूं जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए आम नागरिकों को भयमुक्त वातावरण देने का प्रयास किया। जिले में हुई गैंगवार की घटनाओं को उन्होंने चुनौती के रूप में स्वीकार किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि एसपी उपाध्याय की कार्यशैली का सबसे बड़ा पहलू यह रहा कि उन्होंने आमजन की समस्याओं की खुलकर सुनवाई की और बिना किसी भेदभाव के त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की। यही कारण रहा कि आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा और अपराधियों में पुलिस का खौफ पैदा हुआ। कार्यक्रम में वक्ताओं ने यह भी कहा कि इतने कम समय में जिले में प्रभावशाली प्रशासनिक छाप छोड़ने वाले अधिकारी का स्थानान्तरण होने से आमजन में मायूसी का माहौल है। लोगों का कहना था कि उनके नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने जनता के बीच भरोसे का माहौल कायम किया। इस अवसर पर जांगिड़ समाज विकास समिति जिला झुंझुनूं के अध्यक्ष श्रवण कुमार जांगिड़ के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधियों ने एसपी उपाध्याय का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में उनके कार्यकाल की सराहना की।
चूरू में 17 मार्च से राजसखी मेला और ODOP प्रदर्शनी | 19 से 21 मार्च तक आयोजित होगा चूरू महोत्सव 2026
एबीवीपी की प्रांत कार्यकारिणी बैठक | 22 जिलों के 153 कार्यकर्ता लेंगे भाग
भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान 2026 | कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर














