झुंझुनूं में क्रिकेट महोत्सव, धूल भरे मैदानों से चमचमाते स्टेडियम तक का सफर झुंझुनूं से शुरू

0
6

झुंझुनू में क्रिकेट का धड़कता दिल बन गया मोदी वर्ल्ड स्कूल का हरा—भरा सुविधाओं से युक्त स्टेडियम

झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
समसपुर रोड स्थित विज्डम सिटी में रविवार को राजस्थान क्रिकेट टूर्नामेंट के हाई-एनर्जी ट्रायल्स आयोजित किए गए। जयपुर और हनुमानगढ़ में शानदार सफलता के बाद यह क्रिकेट महोत्सव झुंझुनूं के प्रतिभावान खिलाड़ियों के जुनून और अवसरों का केंद्र बना गया। इस आयोजन की मेजबानी पंकज शर्मा, योगेश टांक और टीम ने की। जबकि कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष एवं विप्र फाउंडेशन जिलाध्यक्ष कमलकांत शर्मा, नगर उपाध्यक्ष भाजपा विकास पुरोहित, नगर उपाध्यक्ष भाजपा चंद्रप्रकाश जोशी और पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष भाजपा एव पूर्व पार्षद राकेश सहल की गरिमामयी उपस्थिति ने खिलाड़ियों को प्रेरणा और उत्साह प्रदान किया। आयोजक पंकज शर्मा ने बताया कि 200 से अधिक खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19 और ओपन आयु वर्ग में भाग लिया। ये ट्रायल्स केवल चयन प्रक्रिया नहीं थे। बल्कि क्रिकेटिंग सपनों का उत्सव बन गया। बीसीसीआई और आरसीए के अनुभवी कोचों के मार्गदर्शन में युवा खिलाड़ियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों को क्रिकेट में क्रिस्टल क्लियर भविष्य दिखाई दे रहा है और उन्होंने सही रास्ता पा लिया है। प्रतिभागियों के जुनून यही से पेशे में बदलता है और सपने उड़ान भरते हैं। शर्मा ने बताया कि धूल भरे मैदानों से चमचमाते स्टेडियम तक का सफर यहीं से शुरू होता है। उन्होंने बताया कि राजस्थान क्रिकेट टूर्नामेंट जयपुर, हनुमानगढ़ और झुंझुनूं के बाद अब बीकानेर, अजमेर, कोटा, भरतपुर और सीकर में भी पहुंचेगा। ताकि राज्य के हर कोने तक क्रिकेट की धड़कन पहुंच सके। खिलाड़ियों के लिए यह केवल एक अवसर नहीं बल्कि उनके कॅरिअर की बिजली जैसी तेज शुरुआत है और दर्शकों के लिए यह क्रिकेट का ऐसा उत्सव है। जो राजस्थान की धड़कन को क्रिकेट की लय से जीवित रखता है। यह प्रतिभा, समुदाय और उत्सव का अद्भुत संगम है। जिसने यह साबित कर दिया है कि राजस्थान भारत के अगले क्रिकेट सितारों की जन्मभूमि बन रहा है। यहां प्रतिभा अवसर से मिलती है और अवसर नियति से।

चूरू में 17 मार्च से राजसखी मेला और ODOP प्रदर्शनी | 19 से 21 मार्च तक आयोजित होगा चूरू महोत्सव 2026

एबीवीपी की प्रांत कार्यकारिणी बैठक | 22 जिलों के 153 कार्यकर्ता लेंगे भाग

भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान 2026 | कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here