अंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक न्याय और संगठन मजबूती पर दिया गया जोर
झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
रविवार को झुंझुनूं जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन में बहुजन समाज के महानायक कांशीराम की 92वीं जयंती एवं आजाद समाज पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर व कांशीराम की फोटो पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह चारावास रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भीम आर्मी व आसपा आईटी संभाग प्रभारी सुधीर कुमार मेघवाल उपस्थित रहे। अतिथि के रूप में ओमप्रकाश सुनिया भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व महाप्रबंधक जिला उद्योग मनीराम देवरोड़ ने कांशीराम के जीवन व संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार सामाजिक न्याय, समानता और बहुजन समाज को संगठित करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने अंधविश्वास, पाखंडवाद और समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस अवसर पर आसपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह चारावास ने कहा कि आने वाले चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी तथा जल्द ही संगठन और पार्टी कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। कार्यक्रम में पंकज बौद्ध, शैलेश भारतीय, राजेश कुमार बागोली उदयपुरवाटी, दुर्गाप्रसाद गुढ़ा, प्रीतम बिजौली, नाहरसिंह कुलोठ कलां, अनुराग भारू, बनवारीलाल सोलाना, एडवोकेट राकेश सबलानिया, अजीत मेघवाल धनौरी, शकील फौजी, कैलाश महाराज सारी, विक्रम गर्वा इंडाली, मनोज कुमार बजावा, राहुल कुमार निर्मल, कृष्ण इंडाली, राजेंद्र, मनीष अमरसिंहपुरा, रवि तूंदवाल, अशोक कुमार मंडावा, बृजलाल बुडाना, पंच दिनेश बरवड़ इस्लामपुर, जयप्रकाश गर्वा, सुनिल सिरस्वा, कमलेश काला, रोहित मौर्य, रवि कासनी, मंगेश भगत, विकास बुलानिया सहित भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
चूरू में 17 मार्च से राजसखी मेला और ODOP प्रदर्शनी | 19 से 21 मार्च तक आयोजित होगा चूरू महोत्सव 2026
एबीवीपी की प्रांत कार्यकारिणी बैठक | 22 जिलों के 153 कार्यकर्ता लेंगे भाग
भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान 2026 | कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर














