पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा के सानिध्य में आज भव्य होली स्नेह मिलन, शेखावाटी के नामी कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियां रहेंगी

0
3

पूर्व चिकित्सा मंत्री एवं नवलगढ़ के पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा, जिनके सानिध्य में आज परसरामपुरा के शास्त्री फार्म हाउस में भव्य फागोत्सव एवं होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित होगा।

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
रंगों के पर्व होली की मस्ती और उल्लास को खास बनाने के लिए परसरामपुरा में आज एक भव्य फागोत्सव एवं होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन होने जा रहा है। रविवार 15 मार्च 2026 को शाम 6:15 बजे शास्त्री फार्म हाउस, परसरामपुरा में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम पूरे क्षेत्र में उत्सव, लोकसंस्कृति और आपसी भाईचारे का अनूठा केंद्र बनेगा। इस भव्य आयोजन में राजस्थान सरकार के पूर्व चिकित्सा मंत्री एवं नवलगढ़ के पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके सानिध्य में आयोजित होने वाला यह फागोत्सव सामाजिक सौहार्द, सांस्कृतिक परंपरा और होली की उमंग का जीवंत प्रतीक बनने जा रहा है।आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में शेखावाटी अंचल के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। पारंपरिक फाग गीत, लोकनृत्य और होली के रंगों से सराबोर सांस्कृतिक कार्यक्रम इस आयोजन का मुख्य आकर्षण होंगे। ढोल-नगाड़ों की थाप और लोकसंगीत की मधुर धुनों के बीच पूरा माहौल होली की मस्ती में रंगने वाला है।फागोत्सव के इस भव्य आयोजन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा और बड़ी संख्या में ग्रामीण व आमजन भाग लेकर होली के रंगों के साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देंगे। कार्यक्रम को लेकर युवाओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं।आयोजन के निमंत्रक युवा विकास मंच, नवलगढ़ ने क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिकों और आमजन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस रंगों और सुरों से सजी सांस्कृतिक शाम का हिस्सा बनने का आह्वान किया है।लोकसंस्कृति की महक, संगीत की मधुरता और रंगों की बौछार से सजा यह फागोत्सव परसरामपुरा में होली के उत्साह को नई ऊंचाई देने के साथ-साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी देगा।

चूरू में 17 मार्च से राजसखी मेला और ODOP प्रदर्शनी | 19 से 21 मार्च तक आयोजित होगा चूरू महोत्सव 2026

एबीवीपी की प्रांत कार्यकारिणी बैठक | 22 जिलों के 153 कार्यकर्ता लेंगे भाग

भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान 2026 | कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here