राजस्थान स्थापना दिवस प्रदेश के विकास और समृद्धि के संकल्प को मजबूत करने का दिन : राठौड़

0
40

राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुई विकसित राजस्थान रन, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, लगाई दौड़, युवाओं का किया उत्साहवर्धन

चूरू। चैत्र प्रतिपदा को राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों के अंतर्गत रविवार को जिला खेल स्टेडियम में विकसित राजस्थान रन का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़, चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, सीईओ श्वेता कोचर ने रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और दौड़ लगाकर प्रतिभागियों को बेहतर स्वास्थ्य व खेल गतिविधियों में रुचि से भागीदारी हेतु प्रोत्साहित किया। विकसित राजस्थान रन जिला खेल स्टेडियम से पंखा सर्कल होते हुए नेचर पार्क पहुंची। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि राजस्थान दिवस केवल उत्सव का अवसर ही नहीं, बल्कि प्रदेश के विकास और समृद्धि के संकल्प को मजबूत करने का भी दिन है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है और ऐसे आयोजन युवाओं को फिट और जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।चूरू विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि नियमित खेलकूद और व्यायाम स्वस्थ जीवन की कुंजी है। उन्होंने युवाओं से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया।जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आयोजित ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि ‘विकसित राजस्थान’ का सपना तभी साकार होगा जब प्रदेश का युवा स्वस्थ, ऊर्जावान और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने और खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पूर्व जिला उप प्रमुख महेंद्र न्यौल, बसंत शर्मा, चंद्राराम गुरी, सीईओ श्वेता कोचर, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ एमएम पुकार, एसीईओ भागचंद खारिया, जिला खेल अधिकारी सीताराम प्रजापत, सुरेश सारस्वत, सीपी शर्मा, सत्तार खान, हरीश वर्मा, धर्मेंद्र राकसिया, रजत शर्मा, डीईओ प्रारंभिक ओमप्रकाश प्रजापत, नर्सिंग अधीक्षक बजरंग हर्षवाल, डॉ रविन्द्र बुडानिया, डॉ हेमंत मंगल, सूर्यकांत चोटिया सहित एनसीसी, स्काउट, पुलिस के जवान, अधिकारी, कर्मचारी व युवाओं ने दौड़ लगाई।

चूरू में 17 मार्च से राजसखी मेला और ODOP प्रदर्शनी | 19 से 21 मार्च तक आयोजित होगा चूरू महोत्सव 2026

एबीवीपी की प्रांत कार्यकारिणी बैठक | 22 जिलों के 153 कार्यकर्ता लेंगे भाग

भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान 2026 | कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here