युवा मोर्चा से लेकर मीडिया प्रकोष्ठ तक संभाली अहम जिम्मेदारियां, चुनावों में भी निभाई सक्रिय भूमिका

झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
जिले के बगड़ रोड क्षेत्र निवासी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता और समाजसेवी महेश बसावतिया लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। व्यापारिक गतिविधियों के साथ-साथ उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक जीवन में भी अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है।3 जुलाई 1967 को जन्मे महेश बसावतिया के पिता बनवारीलाल बसावतिया रहे हैं। झुंझुनूं के बगड़ रोड स्थित अपने निवास से वे वर्षों से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य कर रहे हैं।
संगठन में निभाई कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां
महेश बसावतिया भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाते हुए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है।उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा झुंझुनूं में जिला मंत्री के रूप में कार्य करते हुए युवाओं को संगठन से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा वे करीब 10 वर्षों तक जिला प्रवक्ता रहे और पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाया।संगठन में उनकी सक्रियता और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें भाजपा झुंझुनूं के मीडिया प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया, जहां उन्होंने लगातार 12 वर्षों तक मीडिया और जनसंपर्क से जुड़े कार्यों का सफलतापूर्वक संचालन किया। इसके साथ ही वे भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी रहे हैं।
चुनावों में निभाई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
महेश बसावतिया ने विभिन्न चुनावों के दौरान भी संगठनात्मक जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन किया। 2018 के विधानसभा चुनाव में पूरे झुंझुनूं जिले में पार्टी की मीडिया सामग्री के वितरण का दायित्व संभाला, जबकि 2023 विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाते हुए जिले भर में पार्टी के प्रचार-प्रसार को गति देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
समाज सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय योगदान
राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ महेश बसावतिया सामाजिक संगठनों के माध्यम से भी समाज सेवा में लगातार सक्रिय रहे हैं। वे विश्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में समाज को संगठित करने का कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा विप्र सेना राजस्थान के प्रदेश प्रमुख उपाध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने समाज के विभिन्न मुद्दों को उठाने और समाजहित के कार्यों में भागीदारी निभाई है।वर्ष 2014 से लेकर अब तक केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही समाज सेवा के माध्यम से वंचित और जरूरतमंद वर्गों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहे हैं।
जनसेवा और संगठन को बनाया जीवन का लक्ष्य
महेश बसावतिया का कहना है कि संगठन को मजबूत करना और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाना ही उनका प्रमुख उद्देश्य है। वर्तमान में भी वे सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहकर जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।
चूरू में 17 मार्च से राजसखी मेला और ODOP प्रदर्शनी | 19 से 21 मार्च तक आयोजित होगा चूरू महोत्सव 2026
एबीवीपी की प्रांत कार्यकारिणी बैठक | 22 जिलों के 153 कार्यकर्ता लेंगे भाग
भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान 2026 | कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर















