
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिला मुख्यालय के गणपति नगर स्थित राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में मां सरस्वती की पूजा- अर्चना के साथ शिविर के प्रथम दिन शिविरार्थियों ने गोद ली गई बस्ती गणपति नगर में साफ-सफाई कार्य कर पेड़-पौधो को पानी दिया। कार्यक्रम प्रभारी ने सात दिवसीय शिविर की दैनिक कार्य रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया की शिविर में सामाजिक जागरूकता, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण टीकाकरण, पौधारोपण, स्वच्छ भारत अभियान व नेतृत्व, अनुशासन की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में संस्था निदेशक इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने समाजसेवा, जल संरक्षण, राष्ट्र हित, गोद ली गई बस्ती में सेवा का काम राष्ट्र सेवा के बराबर बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से समूह कार्य के रूप में कार्य करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। साथ ही कहा सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शुभकरण खीचड़, प्रभारी सुधीर शर्मा, प्राध्यापक मंगलाराम, मनीष सैनी, पवन कुमार, दिनेश कुमार व समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान 2026 | कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर
चूरू में बालिका खिलाड़ियों की एथलेटिक्स चयन स्पर्धा | पंच गौरव योजना के तहत ट्रायल
चूरू में गणगौर पर ‘चंद्र गौरजा’ कार्यक्रम | लोकगीत-लोकनृत्य और बणी ठणी प्रतियोगिता













