राष्ट्रीय लोक अदालत में एक लाख से ज्यादा प्रकरणों का निस्तारण, आमजन को समझाइश के माध्यम से मिला न्याय

0
7

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
वर्ष 2026 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन ऑफलाइन तथा ऑनलाइन किया गया। माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट जज दीपा गुर्जर के निर्देशानुसार ऑफलाइन—ऑनलाइन राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन झुंझुनूं जिले में स्थापित सभी न्यायिक न्यायालयों में किया गया। वर्ष 2026 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एडीजे डॉ. महेंद्र के. सिंह सोलंकी द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। डॉ. महेंद्र के. सिंह सोलंकी ने बताया गया कि ऑफलाइन—ऑनलाइन राष्ट्रीय लोक अदालत में मुकदमों के निस्तारण व प्रकरणों की संख्या को देखते हुए कुल 11 राजस्व व न्यायिक अधिकारीगण की बैंचों का गठन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन संदर्भ में धन वसूली और लंबित प्रकरणों के संदर्भ में अंतर्गत धारा 138 परक्राम्य विलेख अधिनियम, धन वसूली मामले, वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर सभी), एमएसीटी, श्रम एवं नियोजन संबंधी विवादों के प्रकरण तथा अन्य सिविल मामले (किराया, सुखाधिकार, निषेधाज्ञा दावे एवं विनिर्दिष्ट पालना दावे) इसी के साथ राजस्व मामलों आदि विषयों के पूरे दिन भर में कुल लगभग एक लाख 23 हजार सात प्रकरण रखे गए हैं। जिनमें से लगभग एक लाख नौ हजार 315 प्रकरण निस्तारित हुए। इन प्रकरणों के तहत 10 करोड़ 65 लाख 50 हजार 363 रूपए की अवॉर्ड राश पारित हुई। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में लगभग एक लाख 16 हजार 159 प्रकरण प्री-लिटिगेशन प्रकृति के रखे गए। जिनमें से एक लाख 5 हजार 829 प्रकरण निस्तारित हुए। इसी के साथ लगभग छह हजार 848 लंबित प्रकरण रखे गए। जिनमें से तीन हजार 486 प्रकरण निस्तारित हुए।

मनमुटाव करवाया दूर, दो सगी बहनों का घर फिर से बसा

डालसा सचिव एडीतजे डॉ. महेंद्र के. सिंह सोलंकी ने बताया कि शनिवार को पारिवारिक न्यायालय झुंझुनूं के एक प्रकरण सुरेंद्र बनाम दयाराम में 29 जुलाई 2024 को प्रार्थी सुरेन्द्र पुत्र दयाराम उम्र 37 वर्ष निवासी वार्ड नं. एक बस डिपो के पास नवलगढ ने अप्रार्थीया बिशनी पुत्री गुजर उम्र 33 वर्ष हाल निवासी चूणा चौक पार्क के पास कस्बा झुंझुनूं के विरूद्ध आवेदन पत्र अंतगर्त धारा 9 हिन्दू विवाह अधिनियम की याचिका पेश की। आवेदक सुरेन्द्र व अनावेदिका बिशनी का विवाह 25 अगस्त 2019 को संपन्न हुआ। दोनों के नुत्फे से एक संतान हैं। आपसी मनमुटाव के कारण पक्षकार नौ फरवरी 2021 से अलग-अलग रह रहे थे तथा एक अन्य प्रकरण रामस्वरूप बनाम मनीषा में 29 जुलाई 2024 को प्रार्थी रामस्वरूप पुत्र दयाराम उम्र 33 वर्ष निवासी वार्ड नं. एक बस डिपो के पास नवलगढ़ ने अप्रार्थिया मनीषा पुत्री गुजर उम्र 33 वर्ष हाल निवासी चूणा चौक पार्क के पास कस्बा झुंझुनूं के विरूद्ध आवेदन पत्र अंतगर्त धारा 9 हिन्दू विवाह अधिनियम की याचिका पेश की। प्रार्थी रामस्वरूप व अप्रार्थिया मनीषा का विवाह 25 अगस्त 2019 को संपन्न हुआ। आवेदक रामस्वरूप व अनावेदिका मनीषा आपसी मनमुटाव के कारण नौ फरवरी 2021 से अलग-अलग रह रहे थे। उपरोक्त प्रकरणों में पक्षकारान को आपसी समझाइश कर पक्षकारान के मध्य राजीनामा करवाकर प्रकरण का निस्तारण किया। राष्ट्रीय लोक अदालत की पवित्र भावना से प्रेरित होकर दोनों पक्षकार राजीखुशी एक साथ रहने के लिए तैयार हो गए है। उक्त प्रकरणों का लोक अदालत द्वारा सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया।

इन बैंचों का हुआ था गठन, अधिवक्ताओं का मिला भरपूर सहयोग

राष्ट्रीय लोक अदालत में बनाई गई बैंचों में जिला मुख्यालय पर पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश अजय गोदारा, एमसीएसटी कोर्ट के विशिष्ट न्यायाधीश आशीष कुमावत, डालसा सचिव एडीजे डॉ. महेंद्र के. सिंह सोलंकी, अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट आकाश कुमार, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग अध्यक्ष मनोज मील, झुंझुनूं एसडीएम कौशल्या बिश्नोई, अधिवक्ता धीरज कुमार, अधिवक्ता अशोक कुमार, अधिवक्ता रामसिंह, अधिवक्ता गौरव शर्मा, अधिवक्ता विक्रम रोहिला आदि उपस्थित रहे व तालुका खेतड़ी में एडीजे संख्या एक के न्यायाधीश प्रेमसिंह धनवाल, एसडीएम सुनिल कुमार चौहान, अधिवक्ता देवनंदन दास, तालुका चिड़ावा में एडीजे नरेंद्र सिंह, तहसीलदार रामकुमार पूनियां व अधिवक्ता रोबिन शर्मा, तालुका पिलानी में एसीजेएम मोहनलाल, अधिवक्ता राजेश पूनियां, तालुका उदयपुरवाटी में एसीजेएम विजय कोचर, अधिवक्ता महेश कुमार, तालुका नवलगढ़ में एसीजेएम दिनेश कुमार, सहायक कलेक्ट्रेट एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट कुलदीपसिंह, अधिवक्ता श्यामसुंदर सैनी, बुहाना में न्यायिक मजिस्ट्रेट तुषार बिश्नोई, तहसीलदार बजरंगलाल जाखड़, सूरजगढ़ क्षेत्र के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट संगीता व एसडीएम दीपक चंदन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रियंका कस्वां, सुरेश कुमार, राजेश कुमार, रजनीश कुमार टेलर, प्रियंका कुमारी व शिवदान चारण आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान 2026 | कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर

चूरू में बालिका खिलाड़ियों की एथलेटिक्स चयन स्पर्धा | पंच गौरव योजना के तहत ट्रायल

चूरू में गणगौर पर ‘चंद्र गौरजा’ कार्यक्रम | लोकगीत-लोकनृत्य और बणी ठणी प्रतियोगिता

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here