तरुण खटीक हत्याकांड पर फूटा आक्रोश — गांधी चौक में उमड़ा हिंदू समाज

0
15
झुंझुनूं के गांधी चौक में तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा और प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते व पुष्प अर्पित करते लोग।

आरोपियों के एनकाउंटर और फांसी की मांग, धूलंडी के दिन हुई निर्मम हत्या के विरोध में श्रद्धांजलि सभा व प्रदर्शन, 2 मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
धूलंडी के दिन हुई तरुण खटीक की निर्मम हत्या के विरोध में सर्व हिंदू समाज झुंझुनूं के बैनर तले गांधी चौक में श्रद्धांजलि सभा और विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग एकत्रित हुए और घटना के खिलाफ गहरा आक्रोश जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की।सभा को संबोधित करते हुए सर्व हिंदू समाज के जिला मंत्री हिंदू जयराज जांगिड़ ने कहा कि हिंदू समाज हमेशा भाईचारे और सौहार्द की भावना में विश्वास करता आया है। उन्होंने कहा कि हिंदू त्योहारों के दौरान रंग, चुनरी, चूड़ी और अन्य कई काम मुस्लिम समाज के लोग ही करते हैं और हिंदू समाज ने हमेशा उन्हें सम्मान के साथ स्वीकार किया है।उन्होंने कहा कि एक छोटी बच्ची द्वारा रंग का गुब्बारा गलती से एक मुस्लिम महिला पर गिर जाने के बाद भीड़ द्वारा घर में घुसकर एक हिंदू युवक की हत्या कर देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय घटना है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं बर्दाश्त से बाहर हैं और यदि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति हुई तो समाज प्रतिक्रिया देने में भी सक्षम है। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने सरकार और प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाती है, उसी प्रकार इस मामले में भी हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।बजरंग दल के जिला पालक प्रवीण कुमार शर्मा ने कहा कि इस मामले में सबूत स्पष्ट हैं और प्रशासन को बिना देरी किए दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलानी चाहिए।संजय स्वामी ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज में भय का माहौल पैदा करती हैं और प्रशासन को ऐसे मामलों में तुरंत सख्ती दिखानी चाहिए।जिला संयोजक अंकित भीमसरिया ने कहा कि यह घटना पूरे हिंदू समाज को आक्रोशित करने वाली है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई ही पीड़ित परिवार को न्याय दिला सकती है।श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने तरुण खटीक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम में विनय कुमावत (अखाड़ा प्रमुख), एडवोकेट पंकज बावलिया (जिलाध्यक्ष विधिक प्रकोष्ठ), एडवोकेट मुकेश, सौरव जोशी, राकेश सहल, मिलन शर्मा, विनोद नायक, क्रिस जोशी, अमित गौड़, हिमांशु, मयंक रोहिल्ला, मनीष भार्गव, अनिल चोटिया, अमित पांडे, वेद प्रकाश पारीक, मनोज शर्मा, ताराचंद सैनी, योगेंद्र, गौ रक्षा झुंझुनूं अध्यक्ष विनोद, विष्णु शर्मा, अंशु चावला, मोहित, हरीश चावला, विनोद जोशी, रोहन शर्मा, रोहित खटीक, विवेक खटीक, संजय स्वामी, वरुण, रवि, अजय नायक सहित बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग मौजूद रहे।

भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान 2026 | कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर

चूरू में बालिका खिलाड़ियों की एथलेटिक्स चयन स्पर्धा | पंच गौरव योजना के तहत ट्रायल

चूरू में गणगौर पर ‘चंद्र गौरजा’ कार्यक्रम | लोकगीत-लोकनृत्य और बणी ठणी प्रतियोगिता

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here