पुष्कर में आयोजित विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अधिवेशन में झुंझुनूं जिले से आज जाएंगे विप्रजन

0
6

विप्र फाउंडेशन ने होली स्नेह मिलन समारोह मनाया

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
रविवार को सुबह 11 बजे से तीर्थराज पुष्कर स्थित पारीक भवन में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा की अध्यक्षता व राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा गुरुजी के आतिथ्य में होने वाले विप्र फाउंडेशन के 18वें राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए झुंझुनूं जिले से पदाधिकारी विप्रजन निजी वाहनों से विप्र फाउंडेशन जिलाध्यक्ष कमलकांत शर्मा की अगुवाई में पुष्कर जाएंगे। जिसको लेकर पीरूसिंह सर्किल स्थित खाना खजाना रेस्टोरेंट में एक बैठक मोहन बियाला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगरपरिषद आयुक्त राजेंद्र जोशी उपस्थित रहे। विप्र फाउंडेशन के जिला संयोजक उमाशंकर महमिया ने बताया कि पुष्कर अधिवेशन में देशभर से प्रतिनिधि भाग लेंगे। महमिया ने बताया कि इसमें झुंझुनूं जिले की विप्र फाउंडेशन कार्यकारिणी सहित समाज के गणमान्य विप्रजन भी अधिवेशन में भाग लेने के लिए पुष्कर जाएंगे। उन्होंने बताया कि उसी दिन शाम 4:30 बजे शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ परिसर में एक भव्य संकल्प सभा का भी आयोजन किया जाएगा। अधिवेशन में संगठन के तेजी से हो रहे विस्तार और बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए सिस्टम आधारित संचालन, संगठनात्मक अनुशासन तथा सुधारात्मक संरचना को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। इसके साथ ही सदस्यता अभियान, दायित्वयुक्त नियुक्तियों की प्रक्रिया, एक परिवार से एक ही पद का सिद्धांत तथा युवा प्रकोष्ठ की आयु सीमा जैसे विषयों के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। अधिवेशन में जयपुर स्थित परशुराम ज्ञानपीठ तथा अरुणाचल प्रदेश के परशुराम कुंड में स्थापित की जा रही 54 फीट ऊंची पंचधातु की स्टेच्यू ऑफ स्ट्रेंथ सहित प्रमुख प्रकल्पों की पूर्णता की समय सीमा तथा मूर्ति के उद्घाटन कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श होगा। उन्होंने बताया कि यह अधिवेशन संगठन के भावी विस्तार, अनुशासन और दीर्घकालिक दिशा तय करने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। अधिवेशन के द्वितीय सत्र में यज्ञ स्थल पर संकल्प सभा आयोजित होगी। जिसमें सभी प्रतिनिधि सामूहिक रूप से 108 गायत्री मंत्र का जप करेंगे। पुष्कर जाने को लेकर तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विप्र समाज द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कमलकांत शर्मा, संयोजक उमाशंकर महमिया, संरक्षक राजेंद्र जोशी, संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आशा शर्मा, पूनम शर्मा, राकेश सहल सहित अनेक वक्ताओं ने समाज उत्थान, छात्रावास भवन निर्माण सहित विभिन्न बिंदुओं पर विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर पवन पांडे, प्रमोद चोटिया, पंडित हरिकिशन शुक्ला, मनोज व्यास, चंद्रप्रकाश शुक्ला, एडवोकेट नीरज शर्मा, एडवोकेट कमल शर्मा, एडवोकेट कैलाश शर्मा, एडवोकेट अंजू शर्मा, सुनिता रुंथला, उषा शर्मा, अनिता गौड़, विकास पुरोहित, रमेश चौमाल, अमृत जोशी, श्यामसुंदर दाधीच, अनिल चोटिया, चंद्रप्रकाश कौशिक, सौरभ पुरोहित, नरेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे।

भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान 2026 | कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर

चूरू में बालिका खिलाड़ियों की एथलेटिक्स चयन स्पर्धा | पंच गौरव योजना के तहत ट्रायल

चूरू में गणगौर पर ‘चंद्र गौरजा’ कार्यक्रम | लोकगीत-लोकनृत्य और बणी ठणी प्रतियोगिता

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here