निवर्तमान चेयरमैन के पति सेवाराम गुप्ता पर बेटों की अवैध कॉलोनी में अवैध रूप से हाई टेंशन लाइन शिफ्टिंग का गंभीर आरोप!

सूरजगढ़ । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जीणी सड़क पर स्थित एक कथित अवैध कॉलोनी में हाई टेंशन लाइन शिफ्टिंग का मामला सुर्खियों में है। दिव्यांग आंचल सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक सैन ने आरोप लगाया है कि निवर्तमान नगरपालिका चेयरमैन पुष्पा गुप्ता व उनके पति सेवाराम गुप्ता के राजनीतिक रसूख और दबदबे के चलते यह अवैध कार्य करवाया गया। दोनों बेटों भुवनेश गुप्ता और कमल गुप्ता की ओनरशिप वाली जमीन पर बिना किसी पूर्व सूचना या विभागीय अनुमति के हाई टेंशन लाइन शिफ्ट कर दी गई। इस शिफ्टिंग से बिजली विभाग को लाखों रुपए का राजस्व नुकसान हुआ है और बिजली नियमों की धज्जियां उड़ाई गई हैं। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने पर ठेकेदार रामसिंह चीमा के बास की मैसर्स गणेश इलेक्ट्रिक स्टोर को नोटिस जारी किया गया है। गुरुवार को नोटिस देकर लाइन शिफ्टिंग की पूरी राशि जमा करने के आदेश दिए गए हैं। जबकि शनिवार को विभाग की ओर से थाने में रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट आने की पुष्टि की है और कहां की जांच शुरू कर दी गई है।
एक और बड़ा खुलासा, बिना 90 ए कन्वर्जन के काटी गई कॉलोनी
मामले की जांच में एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। अशोक सैन का आरोप है कि यह कॉलोनी बिना आवश्यक 90 ए (भूमि उपयोग परिवर्तन) अनुमति के काटी गई। चेयरमैन पुष्पा गुप्ता एवं सेवाराम गुप्ता के दबाव के आगे प्रशासन मौन है। अब तक अवैध कॉलोनी काटने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में आम खरीदारों के साथ बड़ा धोखा होने की संभावना है। बिना कॉलोनाइजर प्रमाणन के प्लॉट बेचे जा रहे हैं। भविष्य में खरीदार कानूनी पेचीदगियों में फंस सकते हैं। प्लॉट पर कब्जा या निर्माण में मुश्किलें आएंगी। स्थानीय लोग इसे राजनीतिक संरक्षण में हो रही मनमानी बता रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि हाई टेंशन लाइन शिफ्टिंग, बिना कन्वर्जन के काटी गई कॉलोनी मामले की निष्पक्ष जांच हो। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और अवैध निर्माण पर रोक लगाई जाए।
इनका कहना है….
पंचायत समिति और खाद फेक्ट्री के समीप एक कॉलोनी में बिना किसी आदेश के 11 केवी की लाइन शिफ्टिंग कर दी गई थी। मामला संज्ञान में आने के बाद में ठेकेदार रामसिंह को नोटिस दिया गया। निर्धारित समय पर शिफ्टिंग चार्ज नहीं जमा करने के बाद थाने में रिपोर्ट दी गई है।
— केदार सिंह, एईएन, अजमेर डिस्कॉम, सूरजगढ़
अवैध कालोनी काटी जाने को लेकर मेरी जानकारी नहीं में नहीं है। पटवारी को भेजकर जांच करवा ली जाएगी। अगर अवैध कालोनी काटी जा रही है तो नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
— जयसिंह मीणा, तहसीलदार, सूरजगढ़
भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान 2026 | कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर
चूरू में बालिका खिलाड़ियों की एथलेटिक्स चयन स्पर्धा | पंच गौरव योजना के तहत ट्रायल
चूरू में गणगौर पर ‘चंद्र गौरजा’ कार्यक्रम | लोकगीत-लोकनृत्य और बणी ठणी प्रतियोगिता













