
इमरान राइन मंडेलिया बने प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव
झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए झुंझुनूं के युवा कांग्रेस नेता इमरान राइन मंडेलिया को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी यह महत्वपूर्ण नियुक्ति पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार की गई है, जिसे संगठन में झुंझुनूं की बढ़ती सक्रियता और विश्वास का प्रतीक माना जा रहा है।इमरान राइन मंडेलिया की नियुक्ति से झुंझुनूं जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है। पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे जिले के लिए सम्मानजनक उपलब्धि बताते हुए खुशी व्यक्त की है।नियुक्ति के बाद इमरान राइन मंडेलिया ने कांग्रेस नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी द्वारा दिए गए इस महत्वपूर्ण दायित्व को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने विशेष रूप से राहुल गांधी , कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी तथा प्रदेश अध्यक्ष एमड़ी चोपदार का धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी ने जो भरोसा उन पर जताया है, उस विश्वास को वे संगठनात्मक कार्यों के माध्यम से मजबूत करेंगे।उन्होंने कहा कि उनका प्रमुख लक्ष्य अल्पसंख्यक समाज की समस्याओं और मुद्दों को संगठन के मंच से प्रभावी ढंग से उठाना और उन्हें सरकार व पार्टी नेतृत्व तक मजबूती से पहुंचाना रहेगा। साथ ही वे युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।इमरान राइन मंडेलिया की नियुक्ति को कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा के रूप में देखा जा रहा है। झुंझुनूं सहित प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए आशा जताई है कि उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक विभाग संगठनात्मक रूप से और अधिक सक्रिय व प्रभावी बनेगा।












