जिला कलेक्ट्रेट के सामने दिया धरना, पूतला फूंककर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध,
चूरू। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार चूरू जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से चूरू जिलाध्यक्ष व सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल के नेतृत्व में गैस सिलेंडर के दामो में वृद्धि, आपूर्ति में बाधित सप्लाई और कालाबाजारी के विरोध में केन्द्र सरकार के खिलाफ जिला कलेक्ट्रेट के आगे धरना-प्रदर्शन कर पीएम का पूतला फूंका। ईंधन की उपलब्धता को लेकर चूरू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व सुजानगढ विधायक मनोज मेघवाल ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के दूसरे सप्ताह में प्रवेश करने के साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री यातायात में व्यवधान के बीच सरकार ईंधन की उपलब्धता को लेकर जनता को गुमराह कर रही है। मेघवाल ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण लगातार महंगाई बढ़ रही है, घरेलू गैस सिलेंडर पर 60 रूपये और व्यावसायिक सिलेंडर पर 110 रूपये की बढ़ोतरी ने आमजन की रसोई में खटास पैदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर के दामो में वृद्धि, आपूर्ति में बाधित सप्लाई और कालाबाजारी से आम लोग परेशान है और कांग्रेस लगातार इस मुद्दे को उठा रही है, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने महंगाई पर जल्द लगाम नहीं लगाया तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी। हाल ही में मोदी ने ट्रंप और अमेरिका के दबाब में जिस प्रकार के समझौते किये हैं उनके दुष्परिणाम अब देश के सामने आ रहे हैं। केन्द्र सरकार की विदेश नीति पूर्णतः फैल हो चुकी है। इस अवसर पर रतनगढ़ विधायक पुसाराम गोदारा ने कहा कि कुछ ही दिनों में अगर सरकार बढ़ी हुई किमतें वापस नहीं लेगी और आमजन को राहत नहीं देगी तो जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सड़क से लेकर सदन तक लडाई लडेंगे। पूर्व विधायक कृष्णा पुनियां ने कहा कि आमजन के गैस सिंलेडर के ऑनलाईन बुकिंग में भारी समस्या चल रही है, आमजन में त्राहि-त्राहि मची हुई है। इस अवसर पर धर्मेन्द्र बुड़ानिया, गोविन्द महनसरिया, असलम खोखर, किशोर धान्धू, आदूराम न्यौल, पीसीसी सचिव मुस्ताक खान, मोहम्मद हुसैन निर्बाण, आशाराम सैनी, आरिफ रिसालदार, जमील चौहान, डॉ. योगीता सक्सेना, प्रदीप तोदी, बजरंग लाल सैन, संजय दिक्षित, सोहनलाल मेघवाल, शिवकुमार शर्मा, सुनिता कपुरिया, अंजनी शर्मा, विनोद खटीक, योगेश ढ़ाका, बाबू मंत्री, अशोक पंवार, विकास मील, पवन भोजक, प्रिया प्रजापत, किरण, पालाराम शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्यारेलाल दानोदिया ने किया।
चूरू में गैस सिलेंडर को लेकर घबराएं नहीं: कलेक्टर अभिषेक सुराणा | 20 हजार सिलेंडर स्टॉक में
गैस सिलेंडर महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन | कलेक्ट्रेट के सामने पुतला दहन कर किया प्रदर्शन
















