कठिन परिश्रम, स्वयं, ईश्वर व मां पर विश्वास ही जीवन में सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है — के.के. कानोरिया

0
1

कॉलेज परिसर में नवनिर्मित शैक्षिक विभाग का फीता काटकर व पट्टिका का अनावरण कर उद्घाटन किया

मुकुंदगढ़ । झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
कानोरिया चेरिटेबल सोसायटी की इकाई कानोरिया कॉलेज सहित समस्त संस्थाओं में विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम एवं पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. बीडी शर्मा ने बताया कि कानोरिया चेरिटेबल सोसायटी के चेयरमैन केके कानोरिया ने स्टाफ व विद्यार्थियों से रूबरू होकर व संवाद स्थापित कर विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से चर्चा कर प्रेरित कर मार्गदर्शन किया। आयोजित कार्यक्रमों में केके कानोरिया एवं सोसायटी उपाध्यक्ष उर्मिला कानोरिया ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कानोरिया चेरिटेबल सोसायटी के चेयरमैन केके कानोरिया एवं सोसायटी उपाध्यक्ष उर्मिला कानोरिया ने कॉलेज परिसर में नवनिर्मित शैक्षिक विभाग का फीता काटकर व पट्टिका का अनावरण कर उद्घाटन किया। केके कानोरिया ने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन तथा स्वयं, ईश्वर व मां पर विश्वास ही जीवन में सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए शारीरिक स्वास्थ्य एवं अभिरूचि पर ध्यान देना आवश्यक है। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केके कानोरिया, विशिष्ट अतिथि सोसायटी उपाध्यक्ष उर्मिला कानोरिया, संस्था सचिव टी. ढांचोलिया, संस्था सहसचिव विकास कुमार बुधिया, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. बीडी शर्मा, कानोरिया कॉलेज प्राचार्या डॉ. मनोज, कानोरिया गर्ल्स बीएड कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुमित्रा, कानोरिया उच्च माध्यमिक विद्यालय (हिंदी) के प्रधानाचार्य सुशील कुमार, कानोरिया सीबीएसई स्कूल (अंग्रेजी) प्राधानाचार्या पिंकी बरसरा एवं सभी संस्थाओं के स्टाफ सदस्य भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का महाविद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों द्वारा भावभीना स्वागत व अभिनंदन किया गया। कानोरिया ने एनसीसी परेड का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य, विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक एवं रोवर्स-रेंजर्स भी उपस्थित रहे। कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के अतिरिक्त कानोरिया ने कस्बे में कानोरिया परिवार द्वारा संचालित सभी शिक्षण संस्थान कानोरिया गर्ल्स बीएड कॉलेज, कानोरिया बीएड कॉलेज, कानोरिया प्राइमरी स्कूल एवं कानोरिया उच्च माध्यमिक विद्यालय का भ्रमण कर अवलोकन किया। जहां पर अतिथियों के स्वागत में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी शर्मा ने किया।

चूरू के 6 खिलाड़ियों को मिली इंटरनेशनल ब्लैक बेल्ट | कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने किया सम्मान

चूरू में इफ्तार का आयोजन | रोजेदारों ने की देश में शांति और खुशहाली की दुआ

चूरू में विप्र महिला मंडल का महिला दिवस समारोह | प्रेरणादायक महिलाओं का सम्मान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here