अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समारोह का आयोजन
झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
मेजर एमएच खान मेमोरियल शिक्षण संस्थान धनूरी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में महिलाओं के सम्मान, उनके योगदान और समाज में उनकी भूमिका पर विशेष चर्चा की गई। समारोह के मुख्य अतिथि एएसपी देवेंद्र सिंह राजावत रहे। विशिष्ट अतिथियों में अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नेहा झाझड़िया, जिला रसद अधिकारी निकिता राठौड़, जिला उद्योग केंद्र के डिप्टी कमिश्नर अभिषेक चोपदार, प्रधानचार्य बलबीर सिंह ढाका, काउंसलर सरोज मूंड तथा प्रोफेसर संगीता जांगिड़ उपस्थित रहीं।
समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा महिला सशक्तिकरण पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। जिन्हें उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने खूब सराहा। मुख्य अतिथि देवेंद्र सिंह राजावत ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों को भी जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच हम्मद हफिज खान तथा सरपंच रुखसाना बानो भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अन्य अतिथियों ने भी महिलाओं के अधिकार, शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर अपने विचार व्यक्त किए तथा विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय की निदेशक रज़िया परवेज खान तथा प्रधानाचार्य एके शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के स्काउट-गाइड दल तथा समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी तथा अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।













