झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिंटू बरवड़ को दो अलग-अलग संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान समाज में महिलाओं की जागरूकता, सेवा और सामाजिक योगदान के लिए प्रदान किया गया। सात मार्च को दिल्ली के नजफगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में बाल युवा नारी जागृति मंच दिल्ली, प्रकृति भक्त फाउंडेशन तथा समाचार निर्देश परिवार दिल्ली द्वारा मिंटू बरवड़ को नारी रत्न सम्मान 2026 से नवाजा गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने उनकी सामाजिक सेवाओं की सराहना की। इसके अगले दिन आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जयपुर की संस्था डॉ. अंबेडकर उत्थान परिषद द्वारा भी मिंटू बरवड़ को सम्मानित किया गया। संस्था ने उन्हें समाज में महिलाओं के उत्थान, जागरूकता और सेवा कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया। लगातार दो दिनों में दो अलग-अलग संस्थाओं से सम्मान प्राप्त होने पर मिंटू बरवड़ ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि उन सभी लोगों का है जो समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी वे समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण के कार्यों को इसी तरह जारी रखेंगी।
चूरू में वीर सैनिकों को सलाम | CM भजनलाल शर्मा ने किया बड़ा ऐलान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का चूरू दौरा | राजेंद्र राठौड़ के आवास पर हुआ भव्य स्वागत
रेड क्रॉस सोसाइटी के नए कार्यालय का उद्घाटन | कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने किया शुभारंभ
चूरू पुलिस का जागरूकता अभियान | राजकॉप सिटीजन ऐप डाउनलोड करने की दी जानकारी
















