महिला दिवस पर हुआ कार्यक्रम

0
10

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित शक्ति सदन में सामाजिक कार्यकर्ता मधु मुरारका की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण सुधार समिति द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पशुपालन विभाग में चिकित्सा प्रमारी डॉ. सोनिया शर्मा ने महिलाओं का आह्वान किया कि महिला अपनी ताकत और गरिमा में रहकर आगे बढेगी तो निश्चय ही उनका विकास होगा। इस अवसर पर फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मोनिका बाबल ने बताया कि चिकित्सा के क्षेत्र में फिजियोथेरेपी भी अपना महत्वपूर्ण योगदान रखती है। बिना चीर फाड़ वाले ऑपरेशन के इस पद्धति से अनेक बीमारियों दूर की जा सकती है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश अग्रवाल ने इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट अंजू शर्मा, शक्ति सदन की प्रभारी गुड्डी देवी, भंवरीदेवी, साक्षी शर्मा, बबिता कुमारी, सचिव अमिषक मुरारका, पूर्व पार्षद रोहिताश्व कुमारी, एडवोकेट पारस सैन, विमला कंवर समेत अन्य महिलाएं उपस्थित थी। अनेक महिलाओं ने अपनी बात रखते हुए महिला दिवस उत्साह से मनाया।

चूरू में वीर सैनिकों को सलाम | CM भजनलाल शर्मा ने किया बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का चूरू दौरा | राजेंद्र राठौड़ के आवास पर हुआ भव्य स्वागत

रेड क्रॉस सोसाइटी के नए कार्यालय का उद्घाटन | कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने किया शुभारंभ

चूरू पुलिस का जागरूकता अभियान | राजकॉप सिटीजन ऐप डाउनलोड करने की दी जानकारी

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here