नवलगढ़ । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
दिल्ली के उत्तमनगर निवासी निहत्थे और निर्दोष तरुण कुमार (26) की कट्टरपंथी जेहादियों द्वारा निर्मम तरीके से हत्या किए जाने के विरोध में नवलगढ़ में खटीक समाज के नेतृत्व में अनुसूचित जाति जनजाति अधिकार मंच जिला झुंझुनूं के तत्वावधान में सर्व समाज के लोगों ने हत्याकांड की निंदा करते हुए विरोध स्वरूप रैली निकालकर आक्रोश व्यक्त किया गया। विरोध प्रकट करने के लिए सर्वसमाज के लोग सैंकड़ों की संख्या में रैली के रूप में नगरपालिका के सामने से 10 बजे रवाना होकर नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अनुसूचित जाति जनजाति अधिकार मंच के बैनर तले ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर अनुसूचित जाति जनजाति अधिकार मंच के जिला महामंत्री कृष्ण कुमार दायमा गायत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि तरुण सनातन संस्कृति का पोषक था। उसमें राष्ट्र प्रेम कूट कूट कर भरा था। परिवार का भरण पोषण करने वाले इकलौते बेटे की निर्मम तरीके से हत्या किया जाना दुखद है। निंदनीय है। इसके लिए हत्या में लिप्त सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए। अधिकार मंच के नवलगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष कमलकिशोर पंवार ने कहा कि केवल एक आरोपी के मकान को तोड़ना हत्या के लिए पर्याप्त नहीं है। इसके लिए दिल्ली सरकार को सभी हत्यारों को अतिशीघ्र फांसी देकर परिजनों को न्याय देना चाहिए। जिलाध्यक्ष पूर्व डीईओ दीपचंद पंवार ने कहा कि केवल ज्ञापन देना ही पर्याप्त नहीं है। इसके लिए हमारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लोगों से इस संबंध में वार्ता चल रही है। यदि आवश्यकता हुई तो भारत बंद और चक्काजाम भी किया जाएगा। संघ के संघचालक विश्वनाथ जोशी, हिंदू जागरण मंच के मोहनलाल चूड़ीवाल, भाजपा नेता जयंती बील, एडवोकेट विनोद घुघरवार, खटीक समाज के सावरमल असवाल, पार्षद सुनील सामरिया, पार्षद राकेश दायमा आदि गणमान्य लोगों ने सभा को संबोधित करते हुए अन्याय के प्रति संगठित होकर प्रतिकार करने की बात कही। इस आक्रोश रैली में हरिराम सैनी, पवन शर्मा, फूलचंद सैनी, बनवारीलाल तोसावड़ा, पुरुषोत्तम वाल्मीकि, नंदलाल दायमा, अर्जुन सांखला, हरचंद बागड़ी, राकेश दायमा, राजपाल चावला, रामलाल रोलन, आजाद खटीक, कानाराम सांखला, गणेश दायमा, शब्द प्रकाश बियान, राकेश चावला, बाबूलाल चावला, कैलाश चावला, नौरंगलाल बागड़ी, मित्तर पंवार, राजू बागड़ी, राकेश चावला, शायर असवाल, किशोर असवाल, ओमप्रकाश असवाल, गोवर्धन चौहान, विनोद दायमा, अनिल दायमा, जितेंद्र असवाल, राधेश्याम असवाल, राकेश दायमा, आकाश सांखला सहित सैंकड़ों लोग आक्रोश रैली में शामिल हुए।
नानसा गेट पर अर्पित की श्रद्धांजलि
इधर, गत शाम नानसा गेट पर दिल्ली जिहादी हिंसा के शिकार हुए तरुण कुमार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर कृष्ण कुमार दायमा, कमल किशोर पंवार, राजेंद्र सिंह शेखावत, बहादुर जाट, राजेश पंवार, कानाराम सांखला, गजानंद सामरिया, अशोक चावला, संपत पंवार, रोशन असवाल, धर्मेंद्र पंवार, दिनेश असवाल, पार्षद प्रतिनिधि राकेश दायमा, पवन शर्मा, विनोद पंवार सहित काफी संख्या में व्यापारियों ने नारेबाजी कर आरोपियों के लिए फांसी की मांग की।













