बगड़ । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्पोर्ट्स जोन एकेडमी बगड़, पीरामल फाउंडेशन व गर्ल्स पावर महिला मंडल चिड़ावा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि बगड़ थानाधिकारी प्रशिक्षु आरपीएस अंबिका चौधरी थी। इस दौरान उन्होंने उपस्थित बालिकाओं व महिलाओं से सवांद किया व राजकॉप सिटीजन एप, महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, आपात स्थिति में डायल 112 के संबंध में जानकारी दी। थानाधिकारी अंबिका चौधरी ने साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जानकारी देते हुए डिजीटल अरेस्ट के खतरों व आनलाइन निवेश घोटालों के प्रति उपस्थित लोगों को सर्तक किया। राजकॉप सिटीजन एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया तथा बालिकाओं व महिलाओं को उनके अधिकारों व राजकॉप सिटीजन एप के बारे में जानकारी प्रदान की। इस दौरान महिला कांस्टेबल सुमन, सुनिता एवं रचना ने भी संबोधित किया।













