झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस तथा होली स्नेह मिलन के अवसर पर महिला पतंजलि योग समिति द्वारा जिला प्रभारी गीता नूनियां के निर्देशन में संगठन प्रभारी शशिबाला नूनियां के निज निवास पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों के साथ-साथ शिक्षा जगत की प्रतिष्ठित महिलाओं—प्रधानाचार्य, कॉलेज व्याख्याता एवं अन्य गणमान्य महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य भगवती वर्मा ने की। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य सुलोचना सिंह उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व प्रधानाचार्य रुक्मणी सेखसरिया एवं कॉलेज व्याख्याता पूनम शर्मा शामिल रहीं। जिला प्रभारी गीता नूनियां ने मंचासीन अतिथियों के साथ समिति में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पाँच बहनों को साफा पहनाकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में समिति की युवती प्रभारी अनिता खीचड़ को एसआई बनने पर माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त मीडिया प्रभारी दिव्या आबूसरिया, नवलगढ़ तहसील प्रभारी संतोष, झुंझुनूं तहसील प्रभारी संतोष जालान तथा संगठन प्रभारी शशिबाला नूनियां का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में महिला पतंजलि योग समिति द्वारा आयोजित सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इसके बाद सभी बहनों ने गुलाल से तिलक लगाकर, मालाएं पहनाकर तथा फूलों से होली खेलते हुए होली स्नेह मिलन का आनंद लिया। कार्यक्रम में सांवरिया सेठ की सुंदर धमाल प्रस्तुत करते हुए ढप की थाप पर राजस्थानी परंपरा के साथ बहनों ने नृत्य कर उत्सव मनाया। समिति की संवाद प्रभारी संतोष चौधरी व सिंघाना तहसील प्रभारी राजबाला यादव ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को संबोधित करते हुए प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए। अंत में चिड़ावा तहसील की पदाधिकारी सावित्री एवं श्यामा ने समिति की ओर से जिला प्रभारी गीता नूनियां को फूलमाला एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन सभी बहनों द्वारा सामूहिक जलपान के साथ हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ I
चूरू में वीर सैनिकों को सलाम | CM भजनलाल शर्मा ने किया बड़ा ऐलान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का चूरू दौरा | राजेंद्र राठौड़ के आवास पर हुआ भव्य स्वागत
रेड क्रॉस सोसाइटी के नए कार्यालय का उद्घाटन | कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने किया शुभारंभ
चूरू पुलिस का जागरूकता अभियान | राजकॉप सिटीजन ऐप डाउनलोड करने की दी जानकारी
















