सामाजिक अधिकार रैली में लिया हिस्सा

0
6

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राजस्थान कुम्हार कुमावत महासभा के तत्वावधान में जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित सामाजिक अधिकार रैली—महापंचायत में भाग लेने के लिए झुंझुनूं जिले से जिलाध्यक्ष अशोक कुमावत के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधियों और युवाओं की टीम उत्साह के साथ जयपुर के लिए रवाना हुई। झुंझुनूं जिला इकाई के नेतृत्व में रवाना हुए इस दल ने समाज की एकजुटता और अधिकारों को लेकर नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भागीदारी का संकल्प व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष अशोक ने बताया कि जयपुर में आयोजित यह महापंचायत कुम्हार-कुमावत समाज के सामाजिक,राजनीतिक और आर्थिक अधिकारों को लेकर आयोजित की गई। रैली के माध्यम से समाज सरकार के सामने अपनी छह प्रमुख मांगें रखी गई। इनमें ओबीसी आरक्षण का वर्गीकरण कर समाज को न्यायसंगत भागीदारी देना प्रमुख मुद्दा रहा। महापंचायत के माध्यम से समाज की ओर से सरकार के समक्ष कई अहम मांगें रखी गई। इनमें श्रीयादे माटी कला बोर्ड को तकनीकी और एमएसएमई से जोड़कर उसके समग्र विकास की दिशा में कार्य करना, राजनीतिक दलों में जनसंख्या के अनुपात में टिकट वितरण और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना, जिला और तहसील स्तर पर समाज के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास निर्माण हेतु भूमि आवंटन, तथा किसान आयोग और महिला आयोग जैसे संवैधानिक बोर्डों में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग शामिल रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आरसी कुमावत रहे। इस मौके पर सुशील प्रजापति, अशोक प्रजापति, गोविंद कुमावत, जितेंद्र कुमावत, पिंटू कुमावत, सोनू कुमावत, मोहन कुमावत, नाथू कुमावत, मुकेश जलन्द्रा, शंभूदयाल कुमावत, नरेंद्र सिंह शेखावत, संदीप कुमावत, संजय कुमावत, अजय कुमावत, श्रीचंद कुमावत, मामराज कुमावत, मांगीलाल कुमावत, ओमजी कुमावत, मंगल कुमावत, नंदलाल कुमावत, राधेश्याम कुमावत, राजेश कुमावत, हेमंत कुमावत,अशोक कुमावत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

चूरू में वीर सैनिकों को सलाम | CM भजनलाल शर्मा ने किया बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का चूरू दौरा | राजेंद्र राठौड़ के आवास पर हुआ भव्य स्वागत

रेड क्रॉस सोसाइटी के नए कार्यालय का उद्घाटन | कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने किया शुभारंभ

चूरू पुलिस का जागरूकता अभियान | राजकॉप सिटीजन ऐप डाउनलोड करने की दी जानकारी

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here