झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को लॉयंस क्लब झुंझुनूं के तत्वावधान में एक गरिमामय कार्यक्रम संपन्न हुआ। बगड़ रोड स्थित पंसारी लॉयंस अस्पताल में आयोजित इस होली स्नेह मिलन एवं महिला सम्मान समारोह की मेजबानी लॉयन दंपत्ति प्रमोद तुलस्यान एवं रेखा तुलस्यान द्वारा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लॉयन डॉ. देवेंद्र सिंह शेखावत ने की। इस अवसर पर क्लब संरक्षक एमजेएफ लॉयन एसएन शर्मा, पूर्व प्रांत पाल एमजेएफ लॉयन श्रवण केजड़ीवाल सहित क्लब के वरिष्ठ सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे। महिला दिवस के विशेष अवसर पर क्लब ने विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय महिलाओं को कंठा, दुपट्टा एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर नंदीशाला महिला ग्रुप से भावना शर्मा, निर्मला ढंढारिया, सुनिता पोद्दार, सुशील गुप्ता, संतोष सिंघानिया और वंदना शर्मा, चिकित्सा सेवा के लिए डॉ. प्रज्ञा पांडे (फिजिशियन), जो प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को लॉयंस भवन में निशुल्क चिकित्सा शिविर के माध्यम से सेवा दे रही हैं। लायंस क्लब महिला सदस्य शकुंतला पुरोहित, डॉ. बबिता कुमावत, विनिता शर्मा, मंजू कुमावत, संगीता प्रजापत, रेखा तुलस्यान, उषा शर्मा एवं गायत्री शर्मा का सम्मान किया गया। समारोह के दौरान डॉ. भावना शर्मा ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया और इस सराहनीय पहल के लिए क्लब की प्रशंसा की। वहीं, लायन डॉ. उमेम्द सिंह ने होली के सामाजिक महत्व और महिला दिवस की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। इस सफल कार्यक्रम के संयोजक एमजेएफ लायन रघुनाथ प्रसाद पोद्दार थे। जबकि मंच का कुशल संचालन लॉयन कैलाश सिंघानिया ने किया। इस अवसर पर सचिव लॉयन गोपालकृष्ण गुप्ता, कोषाध्यक्ष भागीरथप्रसाद जांगिड़, डॉ. एनएस नरुका, नरेंद्र व्यास, डॉ. डीएन तुलस्यान, अमरनाथ जांगिड़, सुरेश मोदी, मनीष मित्तल, श्यामसुंदर, राजेंद्र पांडे, मांगीलाल वर्मा, दयाशंकर अरड़ावतिया, किशनलाल जांगिड़, रिंकेश लाठ, डॉ. कमलचंद अग्रवाल, शुभकरण जांगिड़, श्यामसुंदर जालान और रतनलाल शर्मा सहित अनेक लायन सदस्य उपस्थित रहे।













