झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महर्षि दयानंद महिला जिला योग समिति द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान महिला योग शिक्षिका प्रीति शर्मा ने पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी पवन कुमार के सानिध्य मे बताया कि नियमित योग से महिलाओं का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नारी ही स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज का आधार होती है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने प्रारम्भ मे मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प एवं दीप प्रज्ज्वलन किया। इस अवसर पर महिलाओं को योग, प्राणायाम और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को मुख्य अतिथि ने समिति की तरफ से प्रतीक चिह्न एवं माल्यार्पण कर महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए नारी सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया। इस अवसर पर रजनी जिनोलिया, सावित्री देवी, सुमित्रा खालिया, नेहा चौधरी, शबाना खान, मीना अग्रवाल, सुनिता नूनियां, अंजू मीणा, संपत्त बारूपाल, प्रीति शर्मा, रामनिवास जिनोलिया, ललित मीणा, संजय अग्रवाल, ओमप्रकाश मीणा, सुभाष सोनी, मनीराम खालिया, जितेंद्र टीबड़ा भी उपस्थित थे।
चूरू में वीर सैनिकों को सलाम | CM भजनलाल शर्मा ने किया बड़ा ऐलान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का चूरू दौरा | राजेंद्र राठौड़ के आवास पर हुआ भव्य स्वागत
रेड क्रॉस सोसाइटी के नए कार्यालय का उद्घाटन | कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने किया शुभारंभ
चूरू पुलिस का जागरूकता अभियान | राजकॉप सिटीजन ऐप डाउनलोड करने की दी जानकारी
















