स्पोर्ट्स जॉन एकेडमी में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

0
4

बगड़ । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बगड़ स्थित स्पोर्ट्स जॉन एकेडमी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्पोर्ट्स जॉन एकेडमी बगड़, पिरामल फाउंडेशन तथा गर्ल्स पावर महिला मंडल चिड़ावा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। एकेडमी के डायरेक्टर राकेश सैनी ने बताया कि कार्यक्रम में पूरे जिले से लगभग 450 महिलाओं व बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर खेल प्रतियोगिताएं, आत्मरक्षा प्रशिक्षण तथा महिलाओं के लिए निशुल्क मेडिकल चेकअप का आयोजन भी किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली तथा खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं व बालिकाओं का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरपीएस अधिकारी अंबिका चौधरी रहे। जबकि अध्यक्षता उपभोक्ता आयोग के न्यायाधीश मनोज मील ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पीएमओ डॉ. जितेंद्र भांबू, डॉ. योगेंद्र हलवान, मोहित हलवान, बगड़ कांस्टेबल सुमन, सुनिता, प्रेम, रचना व पूनम कुमावत उपस्थित रहे। इस अवसर पर पिरामल फाउंडेशन से कुलदीप, सुबोध चौधरी, माया भांबू, विजेंद्र भाटिया, हितेश स्वामी और प्रियंका चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन गोल्डी नेगी, सोना बड़गुर्जर और अरविंद सिंह ने किया।

चूरू में विप्र महिला मंडल का महिला दिवस समारोह | प्रेरणादायक महिलाओं का सम्मान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अग्रसेन नगर पार्क में योग सत्र | महिलाओं ने किया योग व ध्यान

सीएम भजनलाल शर्मा के चूरू दौरे से पहले पुलिस एक्शन | प्रदर्शन की आशंका पर दो युवक हिरासत में

चूरू में वीर सैनिकों को सलाम | CM भजनलाल शर्मा ने किया बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का चूरू दौरा | राजेंद्र राठौड़ के आवास पर हुआ भव्य स्वागत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here