मुख्यमंत्री के हनुमानगढ़ दौरे पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

0
4

जिला अध्यक्ष मनीष मक्कासर बोले घोषणाएं हुईं, किसानों-बच्चियों को मिलने से रोका गया

हनुमानगढ़।हिमांशु मिढ्ढा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हाल ही में हुए हनुमानगढ़ दौरे को लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। सोमवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनीष मक्कासर ने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा केवल खानापूर्ति बनकर रह गया और हनुमानगढ़ जिले के लिए कोई ठोस घोषणा नहीं की गई।प्रेस वार्ता में मक्कासर ने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे से जिले के लोगों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन सरकार की ओर से हनुमानगढ़ के विकास के लिए कोई नई योजना या घोषणा नहीं की गई। उन्होंने कहा कि जिले के किसान, व्यापारी और आमजन मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं बताना चाहते थे, लेकिन उन्हें मिलने का अवसर नहीं दिया गया।कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री से मिलने आ रहे किसानों को रास्ते में ही रोक दिया गया और कई किसानों को नजरबंद कर दिया गया, जिससे वे अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंचा सके। उन्होंने कहा कि किसानों से जुड़े कई मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन सरकार उनकी सुनवाई करने के बजाय उन्हें मिलने से ही रोक रही है।मक्कासर ने बताया कि कुछ बच्चियां और महिलाएं भी मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखना चाहती थीं, लेकिन उन्हें भी मिलने का मौका नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता को अपने प्रतिनिधियों से मिलने और अपनी समस्याएं रखने का पूरा अधिकार है, लेकिन इस दौरे के दौरान लोगों को यह अधिकार नहीं दिया गया।प्रेस वार्ता के दौरान महिलाओं के काले दुपट्टे उतरवाने के मामले पर भी कांग्रेस नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई। मक्कासर ने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी खुद एक महिला हैं और फिर भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के साथ इस प्रकार का व्यवहार होना बेहद शर्मसार करने वाली बात है। यह महिलाओं के सम्मान के विपरीत है और समाज में गलत संदेश देता है।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि सरकार वास्तव में जिले के विकास के प्रति गंभीर होती तो मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान हनुमानगढ़ के लिए ठोस घोषणाएं की जातीं। उन्होंने कहा कि जिले में सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों से जुड़े कई मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं, जिन पर सरकार को तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।मक्कासर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज उठाती रहेगी और किसानों, मजदूरों, महिलाओं व आम नागरिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने सरकार से मांग की कि हनुमानगढ़ जिले के विकास के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और जनता की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए। इस मौके पर सोशल मीडिया प्रभारी जयराम ढूकिया, सचिव मांगीलाल स्वामी, लोकेन्द्र भाटी, अग्रिम संगठन जिलाध्यक्ष मनमोहन सोनी, सीताराम कड़वा, रणवीर, शाहरूख रोड़ावाली, आमिर खान, खुशी अमलानी, बशीलाल, जयपाल गिरी, मोहनलाल इंदलिया, जयवीर बाना, दिनेश डूडी, धीरा सिंह व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

चूरू में विप्र महिला मंडल का महिला दिवस समारोह | प्रेरणादायक महिलाओं का सम्मान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अग्रसेन नगर पार्क में योग सत्र | महिलाओं ने किया योग व ध्यान

सीएम भजनलाल शर्मा के चूरू दौरे से पहले पुलिस एक्शन | प्रदर्शन की आशंका पर दो युवक हिरासत में

चूरू में वीर सैनिकों को सलाम | CM भजनलाल शर्मा ने किया बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का चूरू दौरा | राजेंद्र राठौड़ के आवास पर हुआ भव्य स्वागत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here