सीए इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित, विद्यार्थियों में खुशी की लहर

0
11

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सीए इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम बुधवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे घोषित हुआ। परिणाम घोषित होते ही झुंझुनूं जिले के विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। झुंझुनूं ब्रांच के उपाध्यक्ष सीए लोकेश अग्रवाल ने सफल विद्यार्थियों को फोन कर बधाई दी तथा उन्हें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने की सूचना दी। यह खबर सुनते ही विद्यार्थियों और उनके परिवारजनों में हर्ष का माहौल बन गया तथा अभिभावकों को अपने बच्चों की उपलब्धि पर गर्व की अनुभूति हुई। परिणाम के अनुसार झुंझुनूं शहर में नितिन सांघी ने 454 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अंकित सैनी ने 397 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि राधिका गुप्ता ने 307 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। झुंझुनूं ब्रांच सचिव इंद्रजीत, सीकासा समिति के अध्यक्ष रविंद्र कुमार तथा कोषाध्यक्ष सीए विनायक शर्मा, सीए शायना खान महिला एवं युवा सदस्य उत्कृष्टता समिति ने बताया कि इस बार दोनों ग्रुप में झुंझुनूं से कुल 97 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से नौ विद्यार्थियों ने दोनों ग्रुप में सफलता प्राप्त की। इसके अलावा सात विद्यार्थी केवल प्रथम ग्रुप में तथा एक विद्यार्थी केवल द्वितीय ग्रुप में उत्तीर्ण हुए। उन्होंने बताया कि केवल प्रथम ग्रुप में 91 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिनमें से 22 विद्यार्थियों को सफलता मिली। वहीं केवल द्वितीय ग्रुप में 37 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिनमें से सात विद्यार्थी सफल रहे। ब्रांच पदाधिकारियों ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि झुंझुनूं के विद्यार्थी लगातार सीए परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।

चूरू में वीर सैनिकों को सलाम | CM भजनलाल शर्मा ने किया बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का चूरू दौरा | राजेंद्र राठौड़ के आवास पर हुआ भव्य स्वागत

रेड क्रॉस सोसाइटी के नए कार्यालय का उद्घाटन | कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने किया शुभारंभ

चूरू पुलिस का जागरूकता अभियान | राजकॉप सिटीजन ऐप डाउनलोड करने की दी जानकारी

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here