झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
संयुक्त किसान मोर्चा मंगलवार दस मार्च को विश्व शांति के लिए राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत झुंझुनूं जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन कर साम्राज्यवाद विरोधी दिवस मनाएगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प व इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा ईरान पर थोपे गए जबरन युद्ध व एक संप्रभु देश के मुखिया व नेतृत्व को धोखे से मौत के घाट उतारने की कार्यवाही को तमाम संप्रभु देशों के लिए खतरा मानते हुए ट्रंप व नेतन्याहू का पुतला दहन किया जाएगा। अमेरिका व इजरायल द्वारा ईरान पर जारी युद्ध को तुरंत रोकने व विश्व के सभी देशों की संप्रभुता की रक्षा करने की मांग की जाएगी। भारत सरकार से मांग की जाएगी कि भारत सरकार ईरान के राष्ट्राध्यक्ष आयतुल्ला खुमैनी की हत्या 165 छात्राओं की हत्या तथा सैंकड़ों नागरिकों की हत्या की कड़ी निन्दा करने तथा विश्व शांति, अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र की रक्षा हेतु विश्व देशों को एकजुट करने में अग्रणी भूमिका निभाएं। यह जानकारी मोर्चा के प्रवक्ता फूलचंद बरबड़ तथा रामचंद्र कुलहरि ने संयुक्त रूप से दी।













