फागोत्सव में रंगों की बरसेगी बौछार, शेखावाटी के सुरों पर झूमेगा परसरामपुरा

0
11

पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा के सानिध्य में 15 मार्च को भव्य होली स्नेह मिलन, शेखावाटी के नामी कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियां होंगी आकर्षण

झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
रंगों के पर्व होली की उमंग को और भी खास बनाने के लिए परसरामपुरा में इस बार भव्य फागोत्सव एवं होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन होने जा रहा है। 15 मार्च 2026 रविवार को शाम 6:15 बजे से शास्त्री फार्म हाउस, परसरामपुरा में आयोजित होने वाला यह आयोजन पूरे क्षेत्र में उत्सव और सांस्कृतिक उल्लास का केंद्र बनेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं सानिध्य में राजस्थान सरकार के पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा रहेंगे। उनके सानिध्य में आयोजित यह फागोत्सव सामाजिक सौहार्द, सांस्कृतिक परंपरा और आपसी भाईचारे का अनूठा संगम बनेगा। आयोजकों के अनुसार इस भव्य कार्यक्रम में शेखावाटी अंचल के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिनमें पारंपरिक फाग गीत, लोकनृत्य और होली के रस में सराबोर मनोरम कार्यक्रम शामिल होंगे। रंग, संगीत और उल्लास से भरा यह आयोजन क्षेत्र के लोगों के लिए यादगार बनने की उम्मीद है।इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा और बड़ी संख्या में आमजन भाग लेकर होली के रंगों में सराबोर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देंगे। कार्यक्रम को लेकर युवाओं और ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन के निमंत्रक युवा विकास मंच, नवलगढ़ ने क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिकों और आमजन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर फागोत्सव की रंगीन शाम का हिस्सा बनने का आह्वान किया है।होली के उल्लास, लोकसंस्कृति की महक और सामाजिक एकता का प्रतीक बनने जा रहा यह फागोत्सव परसरामपुरा में रंगों और सुरों की यादगार शाम रचने के लिए पूरी तरह तैयार है।

चूरू में विप्र महिला मंडल का महिला दिवस समारोह | प्रेरणादायक महिलाओं का सम्मान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अग्रसेन नगर पार्क में योग सत्र | महिलाओं ने किया योग व ध्यान

सीएम भजनलाल शर्मा के चूरू दौरे से पहले पुलिस एक्शन | प्रदर्शन की आशंका पर दो युवक हिरासत में

चूरू में वीर सैनिकों को सलाम | CM भजनलाल शर्मा ने किया बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का चूरू दौरा | राजेंद्र राठौड़ के आवास पर हुआ भव्य स्वागत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here