झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राजस्थान यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव अंकित फोगाट ने दिल्ली में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब से मुलाकात की। हाल ही में यूएस ट्रेड डील के विरोध को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को सात दिन तक जेल में रखा गया था। इस दौरान फोगाट ने उनसे मुलाकात कर समर्थन व्यक्त किया और आगामी संघर्ष में राजस्थान यूथ कांग्रेस की ओर से मजबूती से साथ देने का भरोसा दिलाया। मुलाकात के दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों और युवाओं से संबंधित विषयों पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही अंकित फोगाट ने एनएसयूआई के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ से भी मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। फोगाट ने छात्र हितों के लिए उनके संघर्ष और प्रतिबद्धता की सराहना भी की।












