इस साल के अंत तक शेखावाटी को मिल जाएगा यमुना का पानी — झाबरसिंह खर्रा

0
5

पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी के जन्मदिन व होली स्नेह मिलन समारोह में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने गिनाईं उपलब्धियां

गुढ़ागोड़जी । झुंझुनू । अजीत जांगिड़
कस्बे में आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि देश के 100वें स्वतंत्रता दिवस से पहले भारत को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राष्ट्र बनाने की दिशा में केंद्र व राज्य सरकार मिलकर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिससे अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुंच सके। मंत्री ने क्षेत्रीय विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि शेखावाटी अंचल में यमुना का पानी लाने की योजना पर कार्य प्रगति पर है। वर्ष 2026 के अंत तक इस परियोजना को धरातल पर उतारने का लक्ष्य रखा गया है। इससे क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध होगा। फसल उत्पादन बढ़ेगा और क्षेत्र की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक के माध्यम से पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था। जिससे विश्व मंच पर भारत की स्थिति और सशक्त हुई है। भारत परमाणु शक्ति के रूप में लगातार मजबूत हो रहा है। विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में हुई प्रगति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य तेजी से साकार हो रहा है। कार्यक्रम में पूर्व सांसद और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी संतोष अहलावत सहित स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

चूरू पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई होली | SP जय यादव सहित पुलिस अधिकारियों ने खेला रंगों का उत्सव

सहजुसर गांव में विकास की सौगात | 21 विकास कार्यों का लोकार्पण और होली स्नेह मिलन

विधायक हरलाल सहारण के निवास पर भव्य होली उत्सव | समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ मनाई पारंपरिक होली

राजेंद्र राठौड़ के आवास पर भव्य होली उत्सव | हरलाल सहारण सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here