लघु उद्योग भारती ने किया प्रमोशन पर आरएएस अभिषेक चोबदार का अभिनंदन

0
3

झुंझुनू । अजीत जांगिड़
जिला उद्योग केंद्र झुंझुनूं के प्रबंधक अभिषेक चोबदार (आरएएस) का डिप्टी कमिश्नर पद पर प्रमोशन होने पर स्थानीय उद्यमियों और गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है। इस उपलब्धि पर लघु उद्योग भारती शाखा झुंझुनू के पदाधिकारियों ने एक सादे कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया। सम्मान के दौरान लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी व सदस्यों ने अभिषेक चोबदार का पारंपरिक तरीके से साफा पहनाकर और दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। संगठन की ओर से उन्हें एक स्मृति चिह्न भी भेंट किया गया। उपस्थित सदस्यों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं। अभिषेक चोबदार के अभिनंदन के अवसर पर लघु उद्योग भारती के प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। जिनमें लघु उद्योग भारती झुंझुनूं शाखा के अध्यक्ष रोहिताश्व बंसल, सचिव सुरेंद्र केडिया, रिटायर्ड डीएसओ सुभाष चौधरी, सदस्य अनिल गुप्ता व कैलाश जांगिड़ आदि मौजूद थे। इस मौके पर बंसल ने कहा कि अभिषेक चोबदार का कार्यकाल जिला उद्योग केंद्र में सराहनीय रहा है। उनके डिप्टी कमिश्नर बनने से औद्योगिक क्षेत्र को उनके अनुभवों का और अधिक लाभ मिलेगा।

चूरू पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई होली | SP जय यादव सहित पुलिस अधिकारियों ने खेला रंगों का उत्सव

सहजुसर गांव में विकास की सौगात | 21 विकास कार्यों का लोकार्पण और होली स्नेह मिलन

विधायक हरलाल सहारण के निवास पर भव्य होली उत्सव | समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ मनाई पारंपरिक होली

राजेंद्र राठौड़ के आवास पर भव्य होली उत्सव | हरलाल सहारण सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here