पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने गौसेवा के साथ मनाया जन्मदिवस

0
5

झुंझुनू । अजीत जांगिड़

उदयपुरवाटी के पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने अपना जन्मदिवस सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने श्री गोपाल गौशाला पहुंचकर गौसेवा की और गौमाता का आशीर्वाद लिया। जन्मदिवस के इस विशेष उपलक्ष्य पर बगड़ दादूद्वारा के पीठाधीश्वर डॉ. अर्जुनदास महाराज भी उनके साथ गौशाला पधारे। जिससे वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व विधायक चौधरी और डॉ. अर्जुनदास महाराज ने गौशाला में गौमाता की पूजा-अर्चना की और उन्हें लापसी व चारा खिलाकर सेवा की। शुभकरण चौधरी ने कहा कि गौसेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है और अपने जीवन के विशेष दिनों को इन बेसहारा पशुओं की सेवा में बिताना आत्मिक शांति प्रदान करता है। गौसेवा के पश्चात श्री गोपाल गौशाला समिति के पदाधिकारियों द्वारा एक संक्षिप्त अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इसमें डॉ. अर्जुनदास महाराज एवं शुभकरण चौधरी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। संस्था की ओर से उन्हें गौमाता का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। डॉ. अर्जुनदास महाराज ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि जीव मात्र की सेवा ही ईश्वर की सच्ची भक्ति है। उन्होंने शुभकरण चौधरी के सेवाभावी कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें दीर्घायु का आशीर्वाद दिया। इस सेवा कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और गौभक्त उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से श्री गोपाल गौशाला के मंत्री प्रदीप पाटोदिया, कोषाध्यक्ष राजकुमार तुलस्यान, डॉ. डीएन तुलस्यान, दुर्गादत्त तुलस्यान, शशिकांत पंसारी, पूर्व पार्षद प्रमोद जानूं, योग शिक्षक पवन सैनी, सुभाष सोनी एवं रोहित स्वामी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद थे।

चूरू पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई होली | SP जय यादव सहित पुलिस अधिकारियों ने खेला रंगों का उत्सव

सहजुसर गांव में विकास की सौगात | 21 विकास कार्यों का लोकार्पण और होली स्नेह मिलन

विधायक हरलाल सहारण के निवास पर भव्य होली उत्सव | समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ मनाई पारंपरिक होली

राजेंद्र राठौड़ के आवास पर भव्य होली उत्सव | हरलाल सहारण सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here