डिफेंस पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, सैनिक स्कूल में 34 छात्रों का चयन

0
6

झुंझुनू । अजीत जांगिड़
जिला मुख्यालय पर संचालित डिफेंस पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराया है। संस्थान निदेशक निर्मल कालेर ने बताया कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में कुल 34 छात्र-छात्राओं का चयन कराकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस विशेष मौके पर प्रिंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ. जीएल कालेर ने सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय प्रबंधन की सराहना की है। विद्यालय के मेधावी छात्र आर्य कृष्ण पाठक पुत्र अम्बरीश पाठक ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में 300 में से 276 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसी प्रकार विद्यालय के एक अन्य होनहार छात्र जतिन कुमार मान पुत्र ओमप्रकाश मान ने भी अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में 300 में से 276 अंक अर्जित कर विद्यालय का मान बढ़ाया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय प्रांगण में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी चयनित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान एकेडमिक डायरेक्टर समीर शर्मा, प्रिंसिपल डॉ. अनिता पंत शर्मा, महेंद्र सैनी, सुरेंद्र शेखावत, शीशराम जाखल व सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

चूरू पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई होली | SP जय यादव सहित पुलिस अधिकारियों ने खेला रंगों का उत्सव

सहजुसर गांव में विकास की सौगात | 21 विकास कार्यों का लोकार्पण और होली स्नेह मिलन

विधायक हरलाल सहारण के निवास पर भव्य होली उत्सव | समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ मनाई पारंपरिक होली

राजेंद्र राठौड़ के आवास पर भव्य होली उत्सव | हरलाल सहारण सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here