कॉमरेड का निधन, बॉडी मेडिकल कॉलेज में दान दी

0
3

झुंझुनू । अजीत जांगिड़
कॉमरेड रामेश्वरसिंह बाबल का 102 की उम्र में निधन हो गया। कॉमरेड बाबल के परिवार ने उनकी बॉडी मेडिकल कॉलेज झुंझुनूं में दान देकर एक मिसाल पेश की है। जानकारी के अनुसार कॉमरेड रामेश्वर बाबल का देहांत तीन मार्च को हो गया था। कॉमरेड रामेश्वर 1965 से भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के सदस्य थे। कॉमरेड की उम्र 102 साल थी। कॉमरेड ने अपनी बॉडी को मेडिकल कॉलेज झुंझुनूं को दानकर दिया। ताकि मेडिकल के छात्र रिसर्च कर सके। कॉमरेड ने आजादी के बाद के किसान आंदोलनों में बड़ी भमिका निभाई। वे कॉमरेड घासीराम के लेवी आंदोलन से लेकर कॉमरेड अमराराम के नेतृत्व में चलाए गए 2017 के बिजली आंदोलन में अग्रणी रहे। कॉमरेड के परिवार में दो बेटे और पांच बेटियां है। कॉमरेड रामेश्वर की अंतिम यात्रा में सीपीआईएम प्रदेश सचिव मंडल सदस्य फूलचंद बर्बर, डीवाईएफआई प्रदेश अध्यक्ष सौरभ जानूं, सीपीआईएम जिला सचिव राजेश बिजारणियां, तहसील सचिव कॉमरेड महिपाल पूनियां, हंसासर सरपंच महेंद्रसिंह बाबल, भाजपा नेता डॉ. राजेश बाबल, एसएफआई प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज गुर्जर, डीएसएमएम जिला संयोजक सचिन चोपड़ा, पूर्व जिला सचिव सुमेर बुडानिया, डीवाईएफआई जिला उपाध्यक्ष शाहिद चैनपुरा, किसान सभा तहसील अध्यक्ष देवकीनंदन बसेरा, महासचिव अरविंद गढ़वाल, सुभाष बाबल, नयूम धनुरी सहित सैंकड़ों ग्रामीण थे।

चूरू पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई होली | SP जय यादव सहित पुलिस अधिकारियों ने खेला रंगों का उत्सव

सहजुसर गांव में विकास की सौगात | 21 विकास कार्यों का लोकार्पण और होली स्नेह मिलन

विधायक हरलाल सहारण के निवास पर भव्य होली उत्सव | समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ मनाई पारंपरिक होली

राजेंद्र राठौड़ के आवास पर भव्य होली उत्सव | हरलाल सहारण सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here