झुंझुनू । अजीत जांगिड़
चूरू जिले के खेमाराम की ढाणी लो़हसना छोटा निवासी अमन कुमार महला पुत्र मोहरसिंह महला एवं शीला महला ने मात्र 21 वर्ष की आयु में बिना किसी कोचिंग के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) जैसी कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। अमन कुमार इससे पूर्व वर्ष 2023 में वाणिज्य विषय से मात्र 19 वर्ष की उम्र में नेट जेआरएफ परीक्षा भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर चुके हैं। उनकी यह दोहरी सफलता परिवार के लिए गर्व का विषय है। अमन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के संस्कार, मार्गदर्शन एवं निरंतर प्रोत्साहन को दिया है। साथ ही नयासर निवासी अपने नाना नेमीचंद कस्वां, नानी शांति देवी के सहयोग को भी विशेष रूप से स्मरण किया। क्षेत्रवासियों ने अमन कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।















