चिड़ावा के समीप देवरोड़ में दिखा ‘यूपी’ वाला आतंक!

0
2

लाठियों से लैस होकर घुसे घर में, की जमकर मारपीट

पिलानी । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
कस्बे के समीप देवरोड़ गांव में दो पक्षों में हुए आपसी विवाद के बाद ‘यूपी’ जैसा नजारा दिखाई दिया। बड़ी संख्या में युवक और महिलाएं हाथों में लाठियां, सरिए और कुल्हाड़ी लेकर एक घर में घुसे और जमकर मारपीट की। जिसके चलते एक पक्ष के दो युवकों को गंभीर चोटें आई है। पूरी घटना के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल से बनाए गए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में हमला करने वाले पक्ष से दो जनों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन पीड़ित पक्ष न्याय की गुहार लगा रहा है। घटना करीब हफ्तेभर पहले की है। लेकिन वीडियो अब सामने आए है। जानकारी के अनुसार यूपी की रहने वाली नसीम बानो और हसीना बानो, दोनों सगी बहने है। जो कुछ सालों से देवरोड़ गांव में अपने परिवार के साथ रहती है। विवाह—शादियों और अन्य अवसरों पर बर्तन आदि साफ करने के लिए मजदूर उपलब्ध करवाती है। गत दिनों हसीना बानो के यहां काम करने वाला मजदूर सोनू उसी की बहन नसीम बानो के पास काम करने चला गया और एडवांस पैसे ले लिए। कुछ दिन सोनू ने काम किया और वह वापिस हसीना बानो के पास चला गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। गत 17 फरवरी की शाम को हसीना बानो उर्फ आरती का पति हुसैन उर्फ राजू, उसका बेटा अरमान सहित अन्य एक दर्जन से अधिक युवक और महिलाएं एक मकान में घुसे। जहां पर नसीम बानो का काम देखने वाले युवक रजत तथा सोनू को काम पर लाने वाला ठेकेदार रोहित ठाकुर थे। दोनों के साथ इन लोगों ने सरियों, कुल्हाड़ी और लाठियों से जमकर मारपीट की। रोहित का तो सिर फोड़ दिया। पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। वहीं कुछ मारपीट के वीडियो मोबाइल में भी रिकॉर्ड किए गए। अब दोनों ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। पीड़ित पक्ष नसीम बानो का कहना है कि इस मामले में पिलानी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले में हसीना बानो के पति हुसैन उर्फ राजू तथा उनके यहां काम करने वाले यूपी के युवक शफीक को गिरफ्तार किया था। जिन्हें बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।

होली को क्यों माना जाता है पुरुषों का त्यौहार? सुनील भाऊवाला ने बताई खास परंपरा

क्यों खास है चूरू की होली? ढप-चंग की परंपरा | Karanpura Holi | Bajrang Harshwal Interview

चूरू की पुरानी होली v/s आज की होली | Girish Bhavnani ने खोली यादों की पोटली । Interview

परिवहन विभाग के खिलाफ बस ऑपरेटर्स का प्रदर्शन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here