दो माह से सैलरी लंबित, नगरपालिका कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
होली जैसे बड़े त्योहार से ठीक पहले नगरपालिका कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने से इस बार उनका त्योहार फीका रहने की आशंका है। जनवरी और फरवरी 2026 की चुंगी पुनर्भरण राशि जारी नहीं होने से कर्मचारियों की दो माह की सैलरी अटकी हुई है। राजस्थान नगरपालिका कर्मचारी फैडरेशन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार व जिला महामंत्री रामकरण यादव के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र वेतन भुगतान की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि नगरपालिका अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन-भत्ते राज्य सरकार द्वारा जारी चुंगी पुनर्भरण अनुदान से दिए जाते हैं। लेकिन जनवरी और फरवरी 2026 की राशि स्थानीय निकायों के खातों में हस्तांतरित नहीं की गई। जिसके कारण जनवरी का वेतन अब तक नहीं मिल पाया है और फरवरी का वेतन भी अधर में है।
कर्मचारियों का कहना है कि 2 मार्च को होली-धुलंडी का त्योहार है। यदि जल्द राशि जारी नहीं हुई तो त्योहार बिना वेतन के मनाना पड़ेगा। अधिकांश कर्मचारी अल्प वेतनभोगी हैं और कई ने वेतन के आधार पर ऋण ले रखे हैं। समय पर वेतन नहीं मिलने से बैंक किस्तें जमा नहीं हो पा रहीं और पेनल्टी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से सफाई कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। फेडरेशन ने मांग की है कि लंबित चुंगी पुनर्भरण राशि तुरंत जारी कर वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए और भविष्य में हर माह समय पर राशि हस्तांतरित करने की व्यवस्था की जाए। ताकि कर्मचारियों का त्योहार और पारिवारिक जीवन प्रभावित न हो।
होली को क्यों माना जाता है पुरुषों का त्यौहार? सुनील भाऊवाला ने बताई खास परंपरा
क्यों खास है चूरू की होली? ढप-चंग की परंपरा | Karanpura Holi | Bajrang Harshwal Interview
चूरू की पुरानी होली v/s आज की होली | Girish Bhavnani ने खोली यादों की पोटली । Interview
परिवहन विभाग के खिलाफ बस ऑपरेटर्स का प्रदर्शन















