गीतांजलि समूह द्वारा रंग, गुलाल और लोकधुनों से सराबोर होगा झुंझुनूं

0
4

परसों गूंजेगा फागोत्सव, संस्कृति और सौहार्द का बनेगा विराट मंच

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
रंगों के पावन पर्व होली के उपलक्ष्य में गीताांजलि समूह द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला फागोत्सव इस बार भी भव्यता के साथ मनाया जाएगा। फागोत्सव-2026 का आयोजन रविवार एक मार्च को हमीरी खुर्द स्थित गीतांजलि फॉर्म हाउस में शाम सात बजे से प्रारंभ होगा। जिसमें रंग, गुलाल, ढोल-धमाल और लोकसंगीत का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में पारंपरिक होली के रंगों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की विशेष शृंखला रहेगी। जयपुर से आने वाली रूप सिंह शेखावत एंड पार्टी अपने लोकगीतों एवं पारंपरिक फाग गायन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेगी। लोकधुनों पर सामूहिक नृत्य, धमाल और चंग की थाप के बीच उपस्थितजन होली के उल्लास में सराबोर होंगे। आयोजक गीतांजलि ज्वैलर्स एवं पंचविधि आयुर्वेद एवं पंचकर्म सेंटर के प्रमुख शिवकरण जानूं ने बताया कि फागोत्सव का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि एकता और सद्भाव का संदेश देने वाला उत्सव है। ऐसे आयोजनों से समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच मिलता है और लोकसंस्कृति को जीवंत बनाए रखने में मदद मिलती है। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों का सम्मान भी किया जाएगा। झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू तथा पूर्व विधायक एवं भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रहे शुभकरण चौधरी का अभिनंदन होगा। साथ ही सामाजिक, व्यापारिक और सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों की सहभागिता कार्यक्रम को और अधिक गरिमामय बनाएगी। आयोजकों के अनुसार फागोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है। बड़ी संख्या में आमजन, समाजसेवी, व्यापारी तथा युवा वर्ग के शामिल होने की संभावना है। फागोत्सव का उद्देश्य लोगों को एक मंच पर जोड़कर हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाना है, ताकि नई पीढ़ी भी अपनी जड़ों से जुड़ी रहे और समाज में प्रेम, सौहार्द और उल्लास का वातावरण सुदृढ़ हो सके।

चूरू की पुरानी होली v/s आज की होली | Girish Bhavnani ने खोली यादों की पोटली । Interview

परिवहन विभाग के खिलाफ बस ऑपरेटर्स का प्रदर्शन

स्वच्छता अब संस्कार बन चुकी है: केके गुप्ता | चूरू में प्रेसवार्ता, मोदी सरकार की मुहिम पर जोर

चूरू में छात्राओं को पुलिस ने सिखाए आत्मरक्षा के गुर | कालिका टीम का महिला जागरूकता अभियान

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here