चिड़ावा में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित

0
4

चिड़ावा । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा चिड़ावा में गुरूवार को होली स्नेह मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेंद्र सुलताना एवं कुसूम बहन थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में शिव बाबा को केंद्र प्रभारी स्नेहा दीदी द्वारा भोग लगाया गया। इसके पश्चात मुरली क्लास रखी गई। मुरली क्लास के पश्चात स्नेह दीदी द्वारा होली के महत्व पर प्रकाश डाला गया। जिसमें आध्यात्मिक, ज्ञान, आत्म शुद्धि और सकारात्मक चिंतन पर विस्तार से भाई बहनों को मार्गदर्शन दिया गया। होली के आध्यात्मिक महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में पारंपरिक रंगों के स्थान पर फूलों से होली खेली गई। जिसमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी भाई बहनों को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में जितेंद्र सैनी, महेंद्र यादव, हवासिंह, मोतीलाल, सूरजभान, लीलाधर मास्टर, बसंतलाल, हीरालाल सैनी, विनित मोदी, संजय गोयल, रामविलास मोदी, पूजा गोयल, वंदना, किरण, रेणू, महिमा, कविता, सरोज सुलतानिया, सरोज यादव, राजबाला जांगिड़, मनीषा देवी केडिया व उर्मिला बहन आदि उपस्थित रहे।

चूरू की पुरानी होली v/s आज की होली | Girish Bhavnani ने खोली यादों की पोटली । Interview

परिवहन विभाग के खिलाफ बस ऑपरेटर्स का प्रदर्शन

स्वच्छता अब संस्कार बन चुकी है: केके गुप्ता | चूरू में प्रेसवार्ता, मोदी सरकार की मुहिम पर जोर

चूरू में छात्राओं को पुलिस ने सिखाए आत्मरक्षा के गुर | कालिका टीम का महिला जागरूकता अभियान

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here