विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बिमलेश शर्मा का किया अभिनंदन

0
2

गायत्री पुरश्चरण 200 कुंडीय महायज्ञ का दिया निमंत्रण

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
विप्र फाउंडेशन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विमलेश शर्मा के झुंझुनूं आगमन पर जिला इकाई द्वारा उनका स्वागत अभिनंदन किया गया। जानकारी देते हुए विप्र फाउंडेशन के जिला संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया ने बताया कि विप्र फाउंडेशन जिलाध्यक्ष कमलकांत शर्मा एव जिला संयोजक उमाशंकर महमिया के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विमलेश शर्मा का माला, दुपट्टा, साफा पहनाकर भव्य स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर विमलेश शर्मा ने कहा कि विप्र फाउंडेशन के प्रत्येक पदाधिकारी ब्राह्मण समाज की एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता एवं उत्थान के लिए समर्पित होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज वसुदेव कुटुंबकम की भावना को आत्मसात कर सभी समाजों व जातीयों को साथ में लेकर चलने में विश्वास रखता है। ब्राह्मण समाज सनातन संस्कृति का आधार स्तंभ है और वर्तमान समय में संगठन, शिक्षा एवं संस्कारों के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने गायत्री पुरश्चरण 200 कुंडीय महायज्ञ का आमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि विप्र फाउंडेशन के संयोजन में आगामी आठ मार्च से 19 अप्रैे तक पुष्कर में स्वामी प्रखरजी महाराज के सानिध्य में गायत्री पुरश्चरण 200 कुंडीय महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस महायज्ञ में 24 करोड़ गायत्री मंत्रों का जाप एवं 10 करोड़ विशेष मंत्रों की आहुतियां दी जाएगी। काशी के विद्वान आचार्यों के सानिध्य में त्रिकाल संध्या के साथ यह यज्ञ विधिवत संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि गायत्री पुरश्चरण यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, समाज जागरण और राष्ट्र कल्याण का महापर्व है। शर्मा ने युवाओं से आह्वान किया कि वे वैदिक परंपराओं और यज्ञीय संस्कृति से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने सभी ब्राह्मण बंधुओं से आग्रह किया कि अधिकाधिक संख्या में पुष्कर पहुंचकर गायत्री पुरश्चरण 200 कुंडीय महायज्ञ को सफल बनाएं। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन जिला संरक्षक एडवोकेट सुशील जोशी, जिला मंत्री रमेश चौमाल, कोषाध्यक्ष राकेश सहल, तहसील अध्यक्ष अनिल जोशी, एडवोकेट कमल शर्मा, एडवोकेट अनुपम शर्मा, एडवोकेट राकेश जोशी, विकास पुरोहित, चंद्रप्रकाश जोशी, हिमांशु शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाज बंधु उपस्थित थे।

होली को क्यों माना जाता है पुरुषों का त्यौहार? सुनील भाऊवाला ने बताई खास परंपरा

क्यों खास है चूरू की होली? ढप-चंग की परंपरा | Karanpura Holi | Bajrang Harshwal Interview

चूरू की पुरानी होली v/s आज की होली | Girish Bhavnani ने खोली यादों की पोटली । Interview

परिवहन विभाग के खिलाफ बस ऑपरेटर्स का प्रदर्शन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here