डीवाईएफआई की बैठक हुई

0
5

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
भारत की जनवादी नौजवान सभा की बैठक हुई। तहसील अध्यक्ष तौफिक खोखर ने बताया कि झुंझुनूं शहर के वार्ड नंबर 20 की कमेटी की मीटिंग सिकंदर पहाड़ियान की अध्यक्षता में हुई। नगर अध्यक्ष जुनैद कुरैशी ने बताया कि इस दौरान वार्ड की साफ सफाई सहित विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा की गई और आंदोलनात्मक रणनीति बनाई गई। इस दौरान जिला महासचिव योगेश कटारिया बतौर पर्यवेक्षक मौजूद रहे। उन्होंने डीवाईएफआई के सिद्धांतों और संविधान के बारे में बताया और अंत में 11 सदस्यों की वार्ड कमेटी का गठन किया गया। जिसमें आहिल खान को अध्यक्ष और मुस्लिम खान को महासचिव चुना गया। खालिद और जाहिद को उपाध्यक्ष बनया गया। जुनैद, फैजान, साहिल खान, राशीद, शाहिद गहलोत, आसिफ व शमी को कमेटी का सदस्य चुना गया।

चूरू की पुरानी होली v/s आज की होली | Girish Bhavnani ने खोली यादों की पोटली । Interview

परिवहन विभाग के खिलाफ बस ऑपरेटर्स का प्रदर्शन

स्वच्छता अब संस्कार बन चुकी है: केके गुप्ता | चूरू में प्रेसवार्ता, मोदी सरकार की मुहिम पर जोर

चूरू में छात्राओं को पुलिस ने सिखाए आत्मरक्षा के गुर | कालिका टीम का महिला जागरूकता अभियान

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here