कानूनी जानकारी और सरकारी योजनाओं का संगम

0
6

डालसा के लोक कल्याणकारी शिविर में उमड़ी भीड़

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झुंझुनूं द्वारा गुरूवार को पंचायत समिति चिड़ावा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झुंझुनूं व प्रशासनिक विभागों के संयुक्त तत्वावधान में एक लोक कल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मंचस्थ अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एडीजे डॉ. महेन्द्र के. सिंह सोलंकी, तालुका विधिक सेवा समिति चिड़ावा के अध्यक्ष एडीजे नरेंद्र सिंह, एसीजेएम मोहनलाल बेदी थे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी रही। जिनमें श्रम विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला अधिकारिता विभाग, बाल अधिकारिता विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग, उद्योग विभाग, चिकित्सा विभाग, श्रम विभाग सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस लोककल्याणकारी शिविर का उद्देश्य एक ही मंच पर सभी योजनाओं की जानकारी प्रदान कर समाज के वंचित वर्गों, ग्रामीणों और आम जनता को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही प्रदान कर विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से सीधे जोड़ना रहा। सभी विभागों द्वारा आमजन को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के माध्यम से लगभग 450 लाभार्थियों को राज्य सरकार की विविध योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर पात्र हितग्राहियों को गार्गी पुरस्कार वितरण, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री पशु बीमा योजना, पालनहार योजना, मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत स्वीकृतियां तथा अन्य विभागों की ओर से आमजन को लाभ प्रदान किए गए। सचिव ने बताया कि न्याय केवल अदालत तक सीमित नहीं है। हर पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचना ही वास्तविक सामाजिक न्याय है। विधिक सेवा प्राधिकरण का यह प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति जानकारी के अभाव में अपने अधिकारों से वंचित न रहे। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आमजन को निशुल्क विधिक सहायता, मध्यस्थता 2.0 अभियान, नालसा हेल्पलाईन नं. 15100, साइबर अपराध के प्रति जागरूकता, स्थाई लोक अदालत एवं प्राधिकरण की योजनाओं के बारे में जागरूक किया एवं सभी से अपील की कि वे ऐसे शिविरों में अधिकाधिक भाग लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

चूरू की पुरानी होली v/s आज की होली | Girish Bhavnani ने खोली यादों की पोटली । Interview

परिवहन विभाग के खिलाफ बस ऑपरेटर्स का प्रदर्शन

स्वच्छता अब संस्कार बन चुकी है: केके गुप्ता | चूरू में प्रेसवार्ता, मोदी सरकार की मुहिम पर जोर

चूरू में छात्राओं को पुलिस ने सिखाए आत्मरक्षा के गुर | कालिका टीम का महिला जागरूकता अभियान

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here