200 निजी बसों का संचालन रहा ठप, 30 रूट हुए प्रभावित
चूरू। पुराने बस स्टेण्ड पर निजी बस एसोशिएसन के जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह कस्वां के नेतृत्व में कॉन्ट्रैक्ट कैर्रिज परमिट, स्टेज कैरिज व ग्रामीण सेवा परमिट और राजस्थान लोकसेवा परमिट बसों की मुख्य मांगों को लेकर और समस्या के निराकरण के लिए एसोशिएसन के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह कस्वां ने बताया कि जिले में करीब 200 निजी बसों के संचालकों ने हड़ताल को लेकर बसों का संचालन ठप हो रहा है। जिससे 30 रूट प्रभावति हो रहे है। जिलाध्यक्ष कस्वां ने बताया कि निजी बसों का अनावश्यक भारी चालान रोके जाए, आरसी निलंबित नहीं की जाए, बस कोड 0153 की पालना 1 अप्रैल 2026 के बाद बनी बसों पर लागु किया जाए, जिस बस के पास वैध डॉक्यूमेंट हों उसको बिच रास्ते मे सीज़ नहीं किया जाए,31 दिसंबर 2025 से पहली की बसों क़ो बस बॉडी कोड 0153 से बाहर रखा जाए, स्टेज कैरिज और ग्रामीण परमिट बसों क़ो लगेज करियर लगाने की छूट दी जाए, इमरजेंसी गेट के सामने वाली 3 सीट का टैक्स माफ़ किया जाए, बस चेसिस काट कर बड़ी डिग्गी की परमिशन दी जाए या बसों के अंदर 5 सीट खोल कर लगेज डालने की परमिशन दी जाए और 5 सीट का टैक्स कम किया जाए, आरसी सरेंडर बिना किसी शर्त और बिना टाइम बाध्यता के की जाए, चुनाव ड्यूटी या किसी और सरकारी कार्यक्रम मे अधिग्रहित की जाने वाली बसों क़ो पडोसी राज्यों की तरह भुगतान या 5500 रूपये प्रति दिन से भुगतान और 3.5 की एवरेज से डीज़ल दिया जाए, 31 मार्च 2026 से पहले की निर्मित बसों का रजिस्ट्रेशन किया जाए, लोक परिवहन परमिट की अवधि 10 साल की जाए, रोडवेज बसों के टाइम टेबल लोक परिवहन बसों के टाइम देख कर, सामान अंतराल देख कर रोडवेज का टाइम टेबल दिया जाए,लोक परिवहन बसों का टैक्स रोडवेज की तर्ज पर कम किया जाए, इमरजेंसी गेट की 3 सीट का टैक्स माफ़ किया जाए एवं चुनाव ड्यूटी और सरकारी कार्यक्रम मे लोक परिवहन बसों का अधिग्रहण ना किया जाए अगर करें तो उतने दिन का टैक्स माफ़ किया जाए आदि मांगों को लेकर पुराने बस स्टेण्ड पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर शीशराम बेनीवाल, विश्णु स्वामी, देवी सिंह, याकुब खान, भंवर सिंह, नरेन्द्र सिंह सतपाल सिंह, देवी सिंह, विजेन्द्र, उम्मेद खां, रिद्धकरण, रमेश, केसरराम, छोटु, सुनील, सांवत सिंह, विरेन्द्र सिंह, राकेश चलकोई, देवा गुर्जर, मनोज, श्रवण भेड़ा, रामस्वरूप, गोपाल शर्मा आदि सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
परिवहन विभाग के खिलाफ बस ऑपरेटर्स का प्रदर्शन
स्वच्छता अब संस्कार बन चुकी है: केके गुप्ता | चूरू में प्रेसवार्ता, मोदी सरकार की मुहिम पर जोर
चूरू में छात्राओं को पुलिस ने सिखाए आत्मरक्षा के गुर | कालिका टीम का महिला जागरूकता अभियान











